Alia Bhatt Love And War Look: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट की एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में एक नाम 'लव एंड वॉर' (Love & War) का नाम भी शामिल है। अब इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपेडट सामने आ रहा है। फिल्म लव एंड वॉर के सेट से आलिया भट्ट का नया लुक सामने आया है। Zoom ने हाथ लगीं ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। तो चलिए जानते हैं आलिया भट्ट के नए लुक में क्या खास बात है।
Photo by Raju Shelar
'लव एंड वॉर' से लीक हुआ आलिया भट्ट का लुक
एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर अपनी फिल्म लव एंड वॉर की वजह से फिर से चर्चा में आ गई हैं। आलिया भट्ट की इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। Zoom के हाथ फिल्म लव एंड वॉर के सेट से आलिया भट्ट का नया लुक लगा है। आलिया भट्ट का फिल्म लव एंड वॉर से सामने आया नया लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इन तस्वीरों शिमरिंग साड़ी और हाई-राइज बन में सजी आलिया का लुक 60-70 के दशक के रेट्रो बॉलीवुड की याद दिलाता है। आलिया भट्ट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। आलिया भट्ट की इन तस्वीरों को जमकर शेयर किया जा रहा है।
यहां देखें आलिया भट्ट की वायरल फोटोज
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की डायरेक्शन में रही फिल्म लव एंड वार में आलिया भट्ट के साथ-साथ विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म 1964 की 'संगम' (Sangam) से इंस्पायर्ड लग रही, जहां राज कपूर (Raj Kapoor), वैजयंतीमाला (Vijayanthimala) और राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) ने लव ट्रायंगल का जादू बिखेरा था। फिल्म लव एंड वॉर से सामने आया आलिया भट्ट का लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
