Exclusive: 'धुरंधर' की रिलीज से एक दिन पहले राकेश बेदी ने किया खुलासा, बता डाली फिल्म के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 4, 2025, 09:08 AM IST

Rakesh Bedi on Dhurandhar Second Part: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) की रिलीज से पहले एक्टर राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने Zoom को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। फिल्म धुरंधर की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। तो चलिए जानते है...

Rakesh Bedi on Dhurandhar Second Part: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। फिल्म धुरंधर से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को मूवी के लिए और भी बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म धुरंधर फेम स्टार एक्टर राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान राकेश बेदी ने कई ऐसे खुलासे किए जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं राकेश बेदी ने अपने इंटरव्यू के दौरान क्या फिल्म धुरंधर को लेकर क्या खुलासा किया है।

Rakesh Bedi on Dhurandhar Second Part

Image Source: Dhurandhar Movie

राकेश बेदी ने 'धुरंधर' को लेकर कही ये बात

एक्टर राकेश बेदी एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। लेकिन इस बार वजह राकेश बेदी की फिल्म नहीं बल्कि एक इंटरव्यू है जो उन्होंने Zoom को दिया है। राकेश बेदी जी से जब पूछा गया क्या फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा, तो इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि 'हां, ये सच है। क्योंकि मेरा आधा काम है इस फिल्म में। जितना काम किया है, वो आधा ही अभी लोग देखेंगे। बाकी आधा मेरा उसमें है। जो मेरा बाकी आधा काम है, वो इस आधे से ज्यादा इंटरेस्टिंग है। 'धुरंधर' को लेकर क्या चीज उन्हें सबसे ज्यादा एक्साइटेड कर रही है, ये बताते हुए राकेश बेदी ने कहा, 'मुझे सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट तो डायरेक्टर की वजह से हुई, क्योंकि वो मेरे फेवरेट डायरेक्टर्स में से एक हैं। मैं उनके साथ उरी (URI) में काम कर चुका हूं। और मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं। जिस तरह का प्यार और रिस्पेक्ट वो मुझे देते हैं, वो सोच से परे है। और स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद लगा कि शायद काफी लंबे समय बाद मैं कुछ ऐसा कर रहा हूं जो बिल्कुल अलग है।'

End of Feed