Esha Deol Share Post on Dharmendra's 90th Birth Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने 24 नवंबर को मुंबई में आखिरी सांस ली। धर्मेंद्र की मौत के बाद अभी भी फैन्स और फ्रेंड्स दिवंगत अभिनेता को याद कर रहे हैं। आज यानी 8 दिसंबर को धर्मेंद्र की 90वीं जयंती पर उनकी बेटी ईशा देओल ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए ईशा देओल ने पिता के साथ बिताए पलों को याद किया। ईशा देओल का यह पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
Pic Credit: Instagram
ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र के लिए शेयर किया इमोशनल पोस्ट
8 दिसंबर यानी सोमवार को ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर पिता धर्मेंद्र के साथ कई पिक्स शेयर की हैं। ईशा देओल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे पापा। हमारा एक स्ट्रांग बॉड रहा। 'हम' जिंदगी भर, हर मोड़ पर...हमेशा साथ हैं। फिर चाहे वो स्वर्ग हो या धरती। हम एक हैं। मैंने आपको बड़ी कोमलता, सावधानी और अनमोलता से अपने दिल में बसा लिया है। मैंने आपको हमेशा अपने साथ रखने वाली हूं।' ईशा देओल का इमोशनल पोस्ट देखकर दिवंगत अभिनेता को याद कर फैन्स भी भावुक हो गए हैं। आइए ईशा देओल के पोस्ट पर डालें एक नजर...
यह भी पढ़ें: Lokesh Kanagaraj की सुपरहीरो बेस्ड मूवी के लिए Aamir Khan ने दिखाई हरी झंडी, जल्द शूटिंग होगी शुरू
बताते चलें, 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया। धर्मेंद्र के निधन से इंडियन सिनेमा को बड़ा नुकसान हुआ है। धर्मेंद्र को नवंबर की शुरुआत में ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 10 नवंबर को उनके निधन की अफवाहें ऑनलाइन फैलीं। बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए फैन्स को बताया कि वो ठीक हो रहे हैं। इसके बाद 24 नवंबर को धर्मेंद्र की मौत हो गई। धर्मेंद्र के निधन के बाद सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, गोविंदा और अमीषा पटेल सहित कई सेलेब्स ने अभिनेता के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
