Entertainment News Of The Day: 31 मार्च के दिन मनोरंजन जगत के लिए काफी हलचल भरा रहा। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी बेटी और पति के साथ इंडिया आईं। करण जौहर के पॉपुलर चैटिंग शो कॉफी विद करण में होंगे शाहरुख खान (Shahrukh Khan) शामिल। आदिपुरुष के नए पोस्टर पर फूटा यूजर्स का गुस्सा। उमर रियाज ने अपने और रश्मि देसाई के रिलेशनशिप पर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं आज दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में।
entertainment news (credit pic: social media)
प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस पहली बार अपनी बेटी के जन्म के बाद इंडिया आई है। प्रियंका और मालती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए इंडिया आई है। खबरों के मुताबिक परिणीति और आप नेता राघव चड्ढा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
फिल्म मेकर करण जौहर अपने पॉपुलर चैटिंग शो कॉफी विद करण के आठवें सीजन के साथ वापसी कर सकते हैं। करण के इस नए सीजन के पहले गेस्ट का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करण जौहर के शो में शाहरुख खान नजर आएंगे। एक्टर करण के शो पर 7 साल बाद एक फिर नजर आएंगे।
प्रभाष और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष एक बार फिर विवादों में है। मेकर्स ने राम नवमी के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में प्रभाष, कृति राम और सीता के रूप में नजर आए। सीता की मांग में सिंदूर न देखकर यूजर्स सोशल मीडिया पर भड़क गए। यूजर्स मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
नच बलिए 10 को जज करेंगे ये तीन डांस गुरु
स्टार प्लस के पॉपुलर डांस रियलिटी शो नच बलिए 10 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस जानना चाहते हैं कि इस बार कौन- कौन सी जोड़ियां हिस्सा ले रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नच बलिए को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, फराह खान और मलाइका अरोड़ा जज करेंगे। हालांकि अभी तक इस बात पर कोई कंफर्मेशन नहीं मिला है।
रश्मि देसाई पर उमर रियाज ने किया बड़ा खुलासा
उमर रियाज ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि मैं और रश्मि एक - दूसरे को पसंद करते थे। लेकिन कभी हमने अपने दोस्ती को आगे नहीं बढ़ाया क्योंकि हम दोनों ही इस चीज के लिए तैयार नहीं थे।
