बॉलीवुड

Bholaa Box Office Collection: 2nd डे ही गिरा 'भोला' का कलेक्शन, अब तक इतनी रही अजय देवगन की फिल्म की कमाई

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 1, 2023, 09:50 AM IST

Bholaa Box Office Collection Day 2: 'भोला' बन आए अजय देवगन की कलाकारी और फिल्म की कहानी ने सभी दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तकरीबन 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी अजय देवगन की एक्शन एंटरटेनर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Image

bhola Film box office

Ajay Devgn and Tabu Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन की बॉलीवुड फिल्म 'भोला' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दृश्यम सीरीज के बाद एक बार फिर से अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से धमाल मचाने के लिए तैयार है। भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और दर्शक फिल्म की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। ऐसे में अजय देवगन की इस फिल्म के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक बार फिर से अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

भोला के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 11.50 करोड़ का कारोबार किया है। यह एक अच्छी ओपनिंग मानी जा रही है। लेकिन दूसरे दिन के आंकड़े थोड़े से गिरे हुए हैं। टिकट खिड़की पर भोला ने सेकंड डे में 8 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से फिल्म ने 2 दिन में करीब 19.20 करोड़ कमाई की है। अब माना जा रहा है कि वीकेंड पर 'भोला' के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है।

Bholaa Box Office Collection Day 2

DayIndia Net Collection
Day 1 [1st Thursday]₹ 11.20 Cr
Day 2 [1st Friday]₹ 8 Cr (Estimate)
Total₹ 19.20 Cr

रामनवी के दिन 'भोला' बन आए अजय देवगन की कलाकारी और फिल्म की कहानी ने सभी दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तकरीबन 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी अजय देवगन की एक्शन एंटरटेनर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article