Entertainment News 8th April: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। शाहिद कपूर और कृति सेनन ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर किया। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का पोस्टर हुआ आउट। एक्ट्रेस मिनी माथुर ने इंडियन आइडल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। जाह्नवी कपूर हुईं सोशल मीडिया पर ट्रोल। आइए दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
entertainment news 8th April (credit pic: instagram)
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म एन इम्पॉसिबल लव स्टोरी का पोस्टर आउट हो गया। पोस्टर में कृति और शाहिद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। ये फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी। कृति और शाहिद पहली बार पर्दे पर साथ में नजर आएंगे। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस बेकरार है।
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का छाया क्रेज
आज सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का बर्थडे हैं। एक्टर के जन्मदिन से पहले मेकर्स ने टीजर रिलीज किया था। इसके अलावा एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नया पोस्टर शेयर किया है। नए अवतार में अल्लू अर्जुन को देख फैंस की रुह कांप गई। अल्लू अर्जुन ने साड़ी पहनी हैं। अल्लू अर्जुन के इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एक्ट्रेस हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट हुई थीं। एक्ट्रेस येलो कलर की थाई स्लिट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश लग रही थी। एक्ट्रेस इवेंट के दौरान अपनी ही ड्रेस में फंस गई थी और गिरते -गिरते बचीं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स सोशल मीडिया पर जाह्नवी को खरी- खोटी सुना रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि जब ऐसे कपड़े संभलते नहीं है तो पहनते क्यों हो।
एक्ट्रेस मिनी माथुर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल को पोल खोली है। एक्ट्रेस का कहना है कि इस शो में कुछ भी रियल नहीं है। सभी चीजें पहले से ही तय होती है। मिनी ने इंडियन आइडल के 6 सीजन होस्ट किए है। इससे पहले भी इंडियन आइडल की रियलिटी को लेकर सवाल उठाया गया है।
दीया और बाती हम फेम एक्टर अनस राशिद के पिता मुहम्मद राशिद का निधन हो गया है। एक्टर ने अपने पिता के निधन पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। एक्टर ने बताया कि उनके पिता का निधन 5 अप्रैल को हुआ था।
