Entertainment News 27th May: सलमान ने लगाया विक्की को गले, सत्यप्रेम की कथा का पहला गाना रिलीज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 27, 2023, 02:45 PM IST

Entertainment News 27th May 2023: मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन हलचल भरा रहा। सलमान ने विक्की को प्यार सेे लगाया गले। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा का नया गाना हुआ रिलीज। आइए जानते हैं दिनभर की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Entertainment News 27th May 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा। सलमान खान (Salman Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का वीडियो वायरल हो रहा है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म सत्यप्रेम की कथा का पहला गाना नसीब से हुआ रिलीज। बिपाशा बसु ने बेटी के जन्म के 6 महीने बाद अपनी फिटनेस पर शुरू किया काम। गुम है किसी के प्यार में छोड़ते ही आयशा शर्मा को मिल रहे हैं कई प्रोजेक्ट्स। आइए दिनभर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

आईफा 2023 में बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए है। सलमान खान और विक्की कौशल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान विक्की को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक दिन पहले ही आईफा के प्रेस कॉनफ्रेंस इवेंट का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सलमान के बॉडीगार्ड ने विक्की को साइड करते हुए धक्का दे दिया था।

End of Feed