Entertainment News 23rd April 2023: सिंघम अगेन में नजर आएंगे दीपिका- अजय, प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 23, 2023, 02:55 PM IST

Entertainment News 23rd April 2023: आज का दिन सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी हलचल भरा रहा। कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी ने खींचा लोगों का ध्यान। सिंघम अगेन में बनेगी दीपिका पादुकोण और अजय देवगन की जोड़ी। आइए दिन भर की एंटरटेनमेंट जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Entertainment News 23rd April 2023: मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन काफी हल चल भरा रहा। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघन अगेन (Singham Again) के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। टाइगर के सेट से लीक हुआ सलमान खान (Salman Khan) का वीडियो। एक बार फिर कैटरीना कैफ अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा छाई हुई हैं। कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा के डिमांड पर किया था कार्तिक आर्यन को कॉल। आइए जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में।

रोहित शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। सर्कस के प्रमोशन के दौरान रोहित शेट्टी ने इस बात का खुलासा किया था कि दीपिका पादुकोण उनकी फिल्म की पहली लेडी सिंघम ऑफिसर होंगी। रिपोर्टस के अनुसार, सिंघम अगेन में अजय के साथ दीपिका नजर आएंगी। हालांकि अभी तक रोहित ने कास्ट का ऐलान नहीं किया है।

End of Feed