Entertainment News 15th April: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। अनुपम खेर (Anupam Kher) ने बताया कि मौत से कुछ घंटों पहले सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के आखिरी शब्द क्या थे? पलक तिवारी ने अपने बयान पर अब सफाई दी है। अनुपमा (Anupama) में आए लीप से फैंस नाखुश है। आइए बिना देर किए आज दिन भर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
entertainment news 15th april (credit pic: instagram)
सतीश कौशिक की पहली बर्थ एनिवर्सरी पर अनुपम खेर ने अपने कुछ दोस्तों के साथ म्यूजिक्ल नाइट का आयोजन किया था। इस इवेंट में सिनेमा जगत के कलाकारों ने सतीश से जुड़ी यादों को शेयर किया। अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने 9 मार्च को भी सतीश से बात की थी। एक्टर ने कहा था कि मैंने उससे कहा था कहां है तू और इतना थका हुआ क्यों साउड कर रहा है। क्या कर रहा है। एक बार डॉक्टर को दिखवा ले। उसने कहा था, तू टेंशन मत ले। मैं इतनी जल्दी नहीं मरूंगा। लेकिन उसके 3 घंटे बाद वो हमें छोड़कर हमेशा के लिए चला गया।
पलक तिवारी ने कुछ समय पहले बयान दिया था कि सलमान खान ने अपने सेट पर लड़कियों के कपड़ों को लेकर नियम बना रखा है। इस बयान को लेकर चर्चा बढ़ी तो एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे बयान को गलत समझ गया है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट बयान में कहा कि मैंने अपने लिए सेट पर कुछ दिशा- निर्देश तय किए थे क्योंकि सलमान सर बहुत सीनियर हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति के साथ कार में बैठी और उन्हें किस कर लेती है। एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग आलिया को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आलिया इतनी ओवर एक्टिंग क्यों कर रही हैं।
जयभानुशाली ने अपनी पत्नी माही विज को सपोर्ट किया है। एक्टर ने कहा कि अगर मेरी पत्नी अपनी बेटी तारा को लिपस्टिक लगा रही है तो इसमें गलत क्या है। हर बेटी अपनी मां की तरह दिखना चाहती हैं। लड़कियों को मेकअप पसंद होता है। कभी -कभी लगाने में कोई दिक्कत नहीं हैं। कुछ समय पहले माही विज बेटी को लिपस्टक और लाइनर लगाने पर बुरी तरह से ट्रोल हुई थी।
टीवी शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में मकर्स जल्द 5 से 6 साल का लीप लाने वाले हैं। लीप आने से शो की कहानी बदल जाएगी। अनुपमा में छोटी अनु बड़ी हो जाएगी। इसके अलावा अनुपमा बहुत बड़ी बिजनेसवुमेन बन जाएगी। फैंस इस बात से खुश नहीं है। यूजर्स का कहना है कि मेकर्स कहानी के नाम पर कुछ भी दिखा रहे हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
