'आवारापन 2' की सफलता के बाद अब Gunmaaster G9 से बड़े पर्दे पर तबाही लाएंगे Emraan Hashmi, सामने आई रिलीज डेट

Gunmaaster G9 Release Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म 'गनमास्टर जी9' के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।

Gunmaaster G9 Release Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म "आवारापन 2' के कारण बड़े पर्दे पर छाए हुए हैं। इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने बड़े पर्दे पर धूम मचाई हुई है। फिल्म ने अभी तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके गानों ने भी लोगों के दिल जीत लिये हैं। 'आवारापन 2' की सफलता से इमरान हाशमी भी भावुक हो गए। वहीं इस बीच इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'गनमास्टर जी9' को लेकर भी बड़ा ऐलान हुआ है। दरअसल, इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की मूवी की रिलीज डेट सामने आ गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Batwara 1947 Vs Awarapan 2: तीसरे दिन इमरान हाशमी ने सनी देओल की फिल्म को दिया 440 वोल्ट का झटका!!

Emraan Hashmi की Gunmaaster G9 की रिलीज डेट आई सामने (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की अपकमिंग फिल्म 'गनमास्टर जी9' में थ्रिलर के साथ-साथ रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ-साथ जेनेलिया डिसूजा और एक्टर अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म की पहली झलक सामने आई है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। खास बात तो यह है कि इस फिल्म में हिमेश रेशमिया म्यूजिक देते नजर आएंगे और हर कोई इमरान हाशमी व हिमेश रेशमिया की जोड़ी से बखूबी वाकिफ है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Awarapan 2: फैंस को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे Emraan Hashmi और Disha Patani, पार्ट 3 पर दिया अपडेट

    कब रिलीज होगी 'गनमास्टर जी9'

    एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर 'गनमास्टर जी9' इसी साल नवंबर में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इमरान हाशमी की पोस्ट के मुताबिक, ये मूवी 27 नवंबर को वैश्विक स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की पहली झलक साझा करते हुए इमरान ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा, "गनमास्टर जी9' लॉक हो चुकी है और बड़े पर्दे पर 27 नवंबर को फायर करने के लिए तैयार है। और इस बार केवल बुलेट ही फायर नहीं होंगी। बल्कि रोमांस, म्यूजिक और एक्शन भी आपका दिल चुराने वाले हैं।"

    End of Feed