Awarapan 2 Teaser: किसी और की जिंदगी के लिए फिर मरेंगे इमरान हाशमी, देखें वीडियो

Awarapan 2 Teaser: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) एक वक्त इंडस्ट्री के सबसे बड़े मास एंटरटेनर थे क्योंकि उनकी थ्रिलर फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रहती थीं। उस दौर में इमरान हाशमी की आवारापन (Awarapan) नाम की एक मूवी रिलीज हुई थी, जिसने सबको दीवाना बना दिया था। इमरान हाशमी फैंस की बम्पर डिमांड पर आवारापन 2 (Awarapan 2) का अनाउंटमेंट किया है।

Awarapan 2 Teaser: बॉलीवुड कलाकार इमरान हाशमी को दर्शक काफी लम्बे समय से थ्रिलर फिल्मों में मिस कर रहे हैं, जो कभी उनकी पहचान हुआ करती थीं। इमरान हाशमी के फैंस काफी सालों से उनसे ये डिमांड कर रहे थे कि उन्हें फिर से वैसी ही फिल्में करनी चाहिए, जिनके लिए वो फेमस हैं। इमरान हाश्मी ने फैंस की डिमांड मान ली है और आवारापन के सीक्वल का ऐलान कर दिया है। साल 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की आवारापन की आज भी कल्ट फॉलोइंग है। आवारापन के लिए फैंस की दीवानगी देखते हुए इमरान हाशमी ने आवारापन 2 का ऐलान कर दिया है। इमरान हाशमी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके फैंस को जानकारी दी है वो फिर से अपने जॉनर में लौट रहे हैं।

Awarapan 2

इमरान हाशमी ने आवारापन 2 का टीजर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है "जुम्मा मुबारक...।" इमरान हाशमी के इस ट्वीट पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और उन्हें थैंक यू बोल रहे हैं। इमरान हाशमी के पोस्ट के नीचे एक फैन ने लिखा है, 'थैंक यू इमरान सर...। हमें आवारापन 2 का इंतजार रहेगा।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'हम इसके लिए आपका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं इमरान सर। आज दिन बना दिया आपने...।'

End of Feed