Eetha की रिलीज से पहले विठाबाई नारायणगांवकर के गांव जाएंगी Shraddha Kapoor, टाइटल को लेकर विवाद हुआ खत्म

Eetha Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिल्म ईठा में मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में नजर आएंगी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि श्रद्धा मूवी रिलीज से पहले विठाबाई के गांव जा सकती हैं।

Eetha Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ईठा (Eetha) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में श्रद्धा कपूर मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। विठाबाई के परिवार वालों ने मूवी के टाइटल पर आपत्ति जताई थी। अब ये खबर सामने आई है कि ये विवाद खत्म हो गया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर और फिल्म की पूरी टीम लावणी कलाकार विठाबाई के गांव जा सकते हैं। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते है...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-'Eetha' के लिए Shraddha Kapoor ने बढ़ाई अपनी फीस, मेकर्स से लिए इतने करोड़ रुपये)

eetha update

श्रद्धा कपूर जाएंगी विठाबाई के गांव (pic credit-eetha poster)

विठाबाई के पोते ने कही ये बात

दरअसल, विठाबाई के पोते मोहित नारायणगांवकर ने पहले फिल्म के नाम पर सवाल उठाए थे, लेकिन बाद में निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने फोन पर उनसे बात की ये मामला सुलझ गया। एनडीटीवी से बातचीत में मोहित नारायणगांवकर ने कहा कि निर्देशक की बात सुनने के बाद वह पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में तमाशा और लावणी कलाकारों के समाज को बहुत सम्मान और पॉजिटिव तरीके से दिखाया गया है। इसलिए अब उनके परिवार को फिल्म या उसके नाम से कोई परेशानी नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की रिलीज से पहले श्रद्धा कपूर और पूरी टीम नारायणगांव जाएंगी। मोहित ने बताया कि उन्होंने मेकर्स से अनुरोध किया था कि फिल्म का पहला प्रीमियर भी नारायणगांव में रखा जाए, क्योंकि इसे तमाशा कला की जन्मस्थली और सबसे अहम स्थान माना जाता है। इस पर लक्ष्मण उतेकर ने पॉजिटिव जवाब दिया और भरोसा दिलाया कि पूरी टीम गांव आएगी।

End of Feed