Drishyam 3: दृश्यम 3 कब होगी रिलीज? अजय देवगन की सक्सेसफुल सीरीज को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 22, 2022, 07:43 AM IST

Drishyam 3 Release Details: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम-2 को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए अब मेकर्स ने इस सीरीज की तीसरी कड़ी को लाने का फैसला किया है।

drishyam 3 hindi and malayalam Details: 'दृश्यम 2' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रॉकेट की तरह चल रही है और एक के बाद एक सफलता के झंडे गाड़ रही है। अजय देवगन और तब्बू की फिल्म को बढ़कर-चढ़कर दर्शकों का प्यार मिल रहा है। अब इसके प्रोड्यूसर कुमार मंगत के ऑफिस से ताजा खबर आ रही है कि 'दृश्यम 3' बनने जा रही है। अब वायकॉम 18 के साथ, अधिकारों को लेकर कोई झगड़ा नहीं है। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम-2 को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए अब मेकर्स ने इस सीरीज की तीसरी कड़ी को लाने का फैसला किया है।

Drishyam 3

Drishyam 3

कब आएगी फिल्म 'दृश्यम 3'?

इससे भी बड़ी खबर यह है कि मलयालम 'दृश्यम 3' हिंदी 'दृश्यम 3' से पहले नहीं होगी। पहले दो पार्ट की तरह फिल्म की कहानी एकसी होगी लेकिन ये एक ही समय में रिलीज की जाएगी। दोनों फिल्में एक ही तारीख को रिलीज होंगी। इसके पीछे का विचार यह है कि सस्पेंस बिल्कुल भी लीक नहीं होना चाहिए।

End of Feed