Drishyam 3: पैसे या विग नहीं बल्कि इस वजह से फिल्म से बाहर हुए अक्षय खन्ना, प्रोड्यूसर ने कहा- 'ये बहुत अनप्रोफेशनल है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 28, 2025, 12:22 PM IST

Kumar Mangat Pathak on Akshaye Khanna Quit Drishyam 3: एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) से बाहर होने पर कुमार मंगत पाठक ने एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अक्षय खन्ना के फिल्म से बाहर होने की असली वजह बताई है। तो चलिए जानते...

Kumar Mangat Pathak on Akshaye Khanna Quit Drishyam 3: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय खन्ना की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमला मचा रखा है। फिल्म धुरंधर एक बाद एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। इन सब के बीच अक्षय खन्ना फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर खबरों में है। अभी हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी कि अक्षय खन्ना ने फिल्म दृश्यम 3 को छोड़ दिया है। अब इसको लेकर फिल्म दृश्यम 3 के प्रोड्यूसर ने एक बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या बोला है।

Kumar Mangat Pathak on Akshaye Khanna Quit Drishyam 3

Image Source: Drishyam 2 Movie

प्रोड्यूसर ने कही ये बात

एक्टर अक्षय खन्ना एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म दृश्यम 3 है। अभी हाल ही में अक्षय खन्ना ने फिल्म दृश्यम 3 से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। इसको लेकर कुमार मंगत पाठक ने ईटाइम्स से कहा, 'मुझे नहीं पता अक्षय खन्ना ने ये कदम क्यों उठाया। उन्होंने दृश्यम 3 को 4 दिसंबर को धुरंधर रिलीज होने के एक दिन पहले छोड़ दिया। ट्रायल्स में ही उन्हें अच्छा अंदाजा हो गया था कि धुरंधर अच्छा चलेगी। उन्होंने फिल्म दृश्यम 3 पैसे के मुद्दे पर नहीं छोड़ी क्योंकि धुरंधर की सफलता का अनुमान लगाकर ही उन्होंने दृश्यम 3 के लिए अपनी फीस मांगी थी और वो मंजूर भी हो गई थी।' उन्होंने आगे खुलासा किया, 'स्क्रिप्ट सुनकर अक्षय खन्ना काफी इंप्रेस हुए थे। उन्होंने डायरेक्टर अभिषेक पाठक को गले लगाया और कहा कि ये फिल्म आसानी से 500 करोड़ करेगी। साइन करने के बाद उनका कॉस्ट्यूम फाइनल किया गया और उसका पैसा भी दिया गया। शूटिंग 16 दिसंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन ठीक 12 दिन पहले मुझे उनका मैसेज आया कि वो फिल्म नहीं करेंगे और भविष्य में जरूर साथ काम करेंगे। मैंने उन्हें कॉल किया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। उनकी आदत है कि कभी भी गायब हो जाते हैं, मुझे ये बात पता है, लेकिन ये बहुत अनप्रोफेशनल है।' अक्षय के विग मांगने की वजह से फिल्म छोड़ने की खबरों को खारिज करते हुए प्रोड्यूसर ने कहा, 'एक बहाना ये दिया गया कि अक्षय विग पहनना चाहते थे, लेकिन ये बात कहानी से मेल नहीं खाती। दृश्यम 3 की शुरुआत दृश्यम 2 के खत्म होने की उसी रात से होती है और चार घंटे में बाल नहीं बढ़ सकते। अभिषेक ने फिर भी कहा कि हम क्रिएटिव लिबर्टी लेकर इसे सॉल्व कर लेंगे, लेकिन वो इन चीजों पर डिस्कस करने तक नहीं आए। कम से कम ग्रेसफुली तो निकलते। कॉल और मैसेज का जवाब क्यों नहीं देते? हम 15 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। पहले पैसे क्यों लिए? हमारा डील साइन एंड सील हो चुका था। सेक्शन 375 और दृश्यम करने से पहले वो चार साल घर बैठे थे। फिल्म चल गई तो क्या ऐसा बर्ताव करते हैं? मैं इंडस्ट्री में 40 साल से हूं। सफलता-असफलता आम बात है, लेकिन ये बर्ताव अनैतिक और माफ करने लायक नहीं है।' साथ ही साथ कुमार मंगत पाठक ने अक्षय खन्ना पर लीगल एक्शन लेने की बात भी कही है।

End of Feed