Drishyam 2: 100 करोड़ के करीब पहुंची दृश्यम 2, पांचवें दिन अजय देवगन की फिल्म का ऐसा रहा कलेक्शन

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 23, 2022, 08:22 AM IST

Drishyam 2 Box Office Collection Day 5: 'दृश्यम 2' 50 करोड़ रुपये के बजट से तैयार हुई है। फिल्म ने तीन दिनों के अंदर ही बजट से अधिक की कमाई करने में सफलता हासिल कर ली। फिल्म लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है।

Drishyam 2 Day 5 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 15.38 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिर वीकेंड पर भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। शानदार ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म की रिलीज के पांच दिन पूरे हो गए हैं। कलेक्शन के मामले में यह शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दृश्यम 2' 50 करोड़ रुपये के बजट से तैयार हुई है। फिल्म ने तीन दिनों के अंदर ही बजट से अधिक की कमाई करने में सफलता हासिल कर ली। फिल्म के अब तक के कलेक्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब पहुंचती नजर आ रही है।

Drashyam 2

Drashyam 2

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दृश्यम 2' ने रिलीज के पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कमाने के बाद दूसरे दिन और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 21.59 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन और भी शानदार रहा था और इसने 27.17 करोड़ रुपये जुटाए थे। चौथे दिन यानि पहले सोमवार की परीक्षा भी फिल्म ने अच्छे नंबरों से पास की। चौथे दिन फिल्म ने 11.87 करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म का पांचवे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 87.01 करोड़ रुपये हो गया है।

End of Feed