डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के बाहर बनी फिल्मों पर लगाया टैरिफ, कबीर खान ने कहा- 'हर दूसरी हॉलीवुड मूवी...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 30, 2025, 01:22 PM IST

Kabir Khan On Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक और टैरिफ के साथ फिल्मी जगत में हलचल मचा दी है। इस खबर के सामने आने के बाद इसका असर बॉलीवुड और हॉलीवुड सब जगह इसको लेकर चर्चा हो रही है। इसी बीच डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) ने इसको लेकर रिएक्शन दिया है।

Kabir Khan On Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर से बॉलीवुड और हॉलीवुड को हिला दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर एक सीरीज ऑफ पोस्ट्स शेयर कर अनाउंस किया कि वो विदेश यानी अमेरिका के बाहर बनी सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाएंगे। इस खबर को लेकर हॉलीवुड और बॉलीवुड में खूब चर्चा हो रही है। इस खबर को लेकर अब रिएक्शन सामने आने शुरू हो गए हैं। बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) ने इस खबर को लेकर बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कबीर खान ने क्या बयान दिया है।

Kabir Khan On Donald Trump Tariff

Image Source: IMDb

कबीर खान ने टैरिफ पर कही ये बात

डायरेक्टर कबीर खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। अभी हाल ही में कबीर खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ पर चुप्पी तोड़ी है। कबीर खान ने NDTV से बात करते हुए कहा कि 'मुझे नहीं पता वो क्या कहना चाहते है जब वो ‘यूनाइटेड स्टेट्स के बाहर बनाई गई फिल्में’ कहते है, तो इसका क्या मतलब है क्योंकि हर दूसरी हॉलीवुड फिल्म USA के बाहर शूट होती है, VFX USA के बाहर किया जाता है। और टैरिफ किस पर? टिकट की कीमत पर? उसका स्टेटमेंट इतना ब्रॉड है कि इसे ठीक से समझा नहीं जा सकता। पहले तो देखते हैं कि वो कल सुबह उठेगा तो ये याद रखेगा या नहीं।' कबीर खान का ये बयान सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। कबीर खान के साथ-साथ फिल्ममेकर बिजॉय नांबियार (Bejoy Nambiar) ने भी टैरिफ की खबर पर रिएक्शन दिया है। बिजॉय नांबियार ने News18 से बातचीत के दौरान कहा कि 'अमेरिका हमारे फिल्मों के लिए एक मार्केट है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम फिल्में मुख्य रूप से अमेरिकी मार्केट को ध्यान में रखकर बनाते हैं। ये दूसरे इंटरनेशनल सेक्टर्स के साथ-साथ एक और बाजार है। हमारी फिल्में खासतौर पर इंडियन ऑडियंस और इंडिया मार्केट को ध्यान में रखकर बनााई जाती हैं।'

End of Feed