Lahore 1947 Shooting Update: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल( Sunny Deol) इस साल काफी व्यस्त हैं। उनके खाते में बैक टू बैक फिल्में हैं। जिसकी शूटिंग के लिए एक्टर को समय निकालना पड़ता है। सनी देओल ने अपनी अगली फिल्म बॉर्डर 2( Border 2) की शूटिंग पूरी कर ली है। जिसके बाद एक्टर अगली फिल्म पर ध्यान देने वाले हैं। उनकी अगली फिल्म है लाहौर 1947, जिसकी शूटिंग अभी बाकी रहती है। ये दोनों ही फिल्में बहुत बड़ी हैं और इसपर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। अब खबर सामने आई है कि लाहौर 1947 की शूटिंग दोबारा से शुरू होने जा रही है। सनी देओल अगले महीने पंजाब के लिए निकलेंगे और बचे हुए सीन्स शूट करेंगे। आइए आपको बताते हैं राजकुमार संतोषी का क्या प्लान है।
मिड-डे की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल( Sunny Deol) 10 अक्टूबर से लाहौर 1947 के लिए शूटिंग करने वाले हैं। वह फिल्म के लिए डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ पंजाब जाएंगे। वहीं पर रियल लोकेशन के साथ बाकी बची हुई शूटिंग पूरी होगी। यह शूटिंग 12 दिन के लिए शेड्यूल की गई है। जिसमें केवल सनी देओल के ही सीन्स रखे गए हैं। सूत्र ने यह भी बताया है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ( Preity Zinta) और शबाना आजमी के हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब केवल सनी देओल( Sunny Deol) के ही कुछ सीन्स बचे हुए हैं।
कब रिलीज होगी लाहौर 1947
बात करें लाहौर 1947 की रिलीज डेट की तो, फिल्म को इस साल रिलीज करने का प्लान बनाया गया था। हालांकि जब आमिर खान और राजकुमार संतोषी ने इसपर बात की तो यही निकलकर आया कि हम जल्दबाजी करने की बजाए फिल्म को सफाई के साथ पूरा करेंगे। उसके बाद ही रिलीज का प्लान बनाया जाएगा। अब लाहौर 1947, अगले साल रिलीज के लिए रखी गई है। फिल्म की कहानी उस समय पर आधारित है जब हिंदुस्तान-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था। उस समय एक मुस्लिम परिवार लखनऊ से लाहौर आकर बस गया था। उन्हें एक हिन्दू परिवार की हवेली में रखा गया, जिसमें बाद में खूब हंगामा हुआ। इसे आमिर खान के अपने प्रोडक्शन हाउस के तले बना रहे हैं।
