Don 3: रणवीर सिंह-विक्रांत मैसी सितम्बर 2025 से शुरू करेंगे शूटिंग!! फरहान संभालेंगे डायरेक्टर की गद्दी

Don 3 Shooting Details: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने कुछ महीने पहले ऐलान किया था कि वो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और विक्रांस मैसी (Vikrant Massey) के साथ फिल्म डॉन 3 (Don 3) बनाएंगे। फरहान के ऐलान के बाद से ही दर्शक एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ताजा खबर की मानें तो फरहान अख्तर ने सितम्बर 2025 से डॉन 3 की शूटिंग शुरू करने का फैसला लिया है।

Don 3 Shooting Details: बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर ने फिल्म डॉन 3 का ऐलान काफी वक्त पहले किया था, जो कई दफा लेट हो चुकी है। अलग-अलग कारणों के चलते फरहान की ये फिल्म लेट हुई लेकिन अब बॉलीवुड के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान अख्तर ने फिल्म डॉन 3 की शूटिंग डिटेल्स फाइनल कर ली हैं और इसके बारे में रणवीर सिंह और विक्रांत मैसी को भी जानकारी दे दी है। सुनने में आ रहा है कि फरहान अख्तर सितम्बर 2025 से डॉन 3 की शूटिंग शुरू कर देंगे।

Don 3 Shooting Details

डॉन 3 से जुड़े एक सूत्र ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा है, 'फरहान अख्तर ने अपनी अगली फइल्म 120 बहादुर लगभग खत्म कर ली है। रणवीर सिंह की भी अकमिंग मूवी धुरंधर खत्म होने की कगार पर है। जल्द ही ये दोनों फ्री हो जाएंगे और डॉन 3 शुरू करने के लिए कमर कस लेंगे। ये दोनों डॉन 3 शुरू करने के लिए बकरार हैं। फिल्म डॉन 3 का फर्स्ट शेड्यूल सितम्बर 2025 से शुरू होगा। फरहान और रणवीर की डॉन 3 में विक्रांत मैसी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।'

End of Feed