Don 3 makers lost 40cr: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर कुछ समय पहले तक डॉन 3 के लिए हाथ मिलाने वाले थे, जो बॉलीवुड की बिगेस्ट एक्शन एंटरटेन होती लेकिन कुछ क्रिएटिव कारणों के चलते रणवीर सिंह ने ये मूवी छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह के इस कदम की वजह से मेकर्स को लगभग 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इंडस्ट्री के सोर्सेज के अनुसार, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने डॉन 3 के लिए तैयारियां शुरू कर दी थीं क्योंकि रणवीर सिंह ने प्रोजेक्ट के लिए हरी झंडी दे दी थी लेकिन जिस तरह से वो अचानक ही प्रोजेक्ट छोड़कर बाहर हुए हैं, उसके बाद किसी को समझ नहीं आ रहा है कि इतने बड़े नुकसान की भरपायी कौन करेगा? (इसे भी पढ़ें: 'दो और दो पांच' की रीमेक नहीं है 'गोलमाल 5', रोहित शेट्टी ने जारी किया बयान)
Image Source: Social Media/TNN
Variety India ने अपनी एक्सक्लूसिव खबर में बताया है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने शूटिंग लोकेशन्स से लेकर प्री-प्रोडक्शन वर्क तक कई सारी तैयारियां शुरू कर दी थीं, जिनमें काफी रुपये लग गया है। रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से अचानक चले जाने के बाद मेकर्स ने फिल्म से जुड़े लोगों को एक पत्र के जरिए ये जानकारी दी है कि वो दूसरे प्रोजेक्ट पर मूव कर सकते हैं क्योंकि डॉन 3 नहीं बन रही है। प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि बैनर का जो नुकसान हुआ है, रणवीर सिंह को उसकी भरपायी करनी चाहिए लेकिन रणवीर सिंह ने एक तरीके से हाथ खड़े कर दिए हैं। (इसे भी पढ़ें: Sonam Kapoor की गोदभराई में लगा बॉलीवुड स्टार्स का तांता, करीना कपूर खान के लुक ने खींचा ध्यान)
एक सूत्र के अनुसार, "रणवीर सिंह का दावा है कि उन्होंने ये प्रोजेक्ट क्रिएटिव डिफरेंसेज के चलते छोड़ा है क्योंकि वो स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे। वो लगातार मेकर्स से सुधार करने की गुजारिश कर रहे थे लेकिन जो रिजल्ट उन्हें मिल रहे थे, उनसे वो खुश नहीं थे। इसके दूसरी तरफ एक्सेल एंटरटेनमेंट का दावा है कि उन्होंने प्री-प्रोडक्शन वर्क रणवीर सिंह की हां के बाद ही शुरू किया था।"
डॉन 3 को लेकर मचे बवाल के बाद किसी को समझ नहीं आ रहा है कि 40 करोड़ रुपये की भरपायी कौन करेगा? मेकर्स का दावा है कि ये नुकसान रणवीर सिंह की वजह से हुआ है जबकि रणवीर ने इस नुकसान से हाथ पीछे खींच लिए हैं।
