Atlee Not Direct Don 3: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर खबरें हैं कि वो 'डॉन 3' छोड़ चुके हैं। 'डॉन 3' से रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद से ही इस प्रोजेक्ट को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह के बाद अब निर्माताओं ने शाहरुख खान को एक बार फिर इस मूवी के लिए ऑनबोर्ड ले लिया गया है। बीते दिन रिपोर्ट्स में यह बताया गया कि शाहरुख खान ने 'डॉन 3' को डायरेक्ट करने के लिए मेकर्स एटली कुमार से बात करने के लिए कहा था। मगर अब बड़ा अपडेट यह है कि एटली कुमार इस मूवी को डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं।
Pic Credit: Instagram
'डॉन 3' को डायरेक्ट नहीं करेंगे एटली कुमार
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एटली कुमार द्वारा डायरेक्ट की जा रही 'डॉन 3' की खबरें एकदम गलत हैं। एटली कुमार को इस मूवी के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। पोर्टल के मुताबिक 'डॉन 3' के लिए अब नए डायरेक्टर की तलाश अभी भी जारी है। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान के अपोजिट एक्ट्रेस को कास्ट करने की भी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: भूषण कुमार संग अफेयर की खबरों पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, अशरफ हकीमी संग भी जुड़ रहा है नाम
एटली कुमार ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में काम किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें इस साल फिल्म 'किंग' में देखा जा सकता है। इस मूवी में शाहरुख खान के साथ रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और अभिषेक बच्चन सहित कई एक्टर्स अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
