Disha Patani की जिंदगी में Tiger Shroff के बाद नहीं हुई है किसी की एंट्री, करीबी दोस्त ने खोला मिस्ट्री मैन का राज

Disha Patani With Mystery Man: दिशा पाटनी की इन दिनों मिस्त्री मैन के साथ कई फोटो इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रही हैं। कई लोगों ने दावा किया है कि ये मिस्ट्री मैन दिशा पाटनी का नया बॉयफ्रेंड है। वहीं अब इस तरह की खबरों पर दिशा पाटनी के करीबी ने दोस्त ने बड़ा खुलासा करते हुए पूरी सच्चाई बताई है।

Disha Patani With Mystery Man: दिशा पाटनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड और टैलेंटेड अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस: धोनी' से की थी। इस फिल्म में दिशा पाटनी ने पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी की पहली प्रेमिका का किरदार निभाया था। दिशा पाटनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में बनी रहती हैं। दिशा पाटनी की इन दिनों मिस्ट्री मैन के साथ कई फोटोज इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रही हैं। इन फोटोज ने सभी फैन्स का ध्यान खींचा है और हरकोई यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर ये मिस्त्री मैन है कौन? कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया है कि ये दिशा पाटनी का बॉयफ्रेंड है।

Disha Patani

मिर्ची प्लस की रिपोर्ट के अनुसार मीडिया में यह खबर आई है कि टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी (Disha Patani) को नया बॉयफ्रेंड मिल गया है। हालांकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। दिशा पाटनी के एक करीबी दोस्त ने बताया कि लोग ऐसी कहानियों में 'मसाला' जोड़ना चाहते हैं और दिशा पटानी के मामले में यही हो रहा है। 'मिस्ट्री' मैन टाइगर और दिशा दोनों का दोस्त है और एक फिटनेस ट्रेनर है। करीबी दोस्त ने यह क्लियर कर दिया है कि मिस्ट्री मैन दिशा पाटनी का केवल बेस्ट फ्रेंड है।

End of Feed