Disha Patani Look in Project K: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) कई दमदार फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अपनी फिटनेस के चलते वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रहती हैं। दिशा की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया का पारा हाई कर देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने 13 जून को दिशा ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के से उनका लुक सामने आ गया है। फिल्म प्रोजेक्ट के में मल्टीस्टार कास्ट नजर आने वाली है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी इस एक्शन फिल्म में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले हैं। फिल्म से दीपिका का लुक पहले ही जारी कर दिया गया था। अब दिशा का ये नया लुक चर्चा में आ गया है। दिशा के फर्स्ट लुक में उनके चेहरे का क्लोजअप नजर आ रहा है, जिसमें उनके माथे पर बड़ी बिंदी नजर आ रही हैं। आइए इस लुक पर एक नजर डालते हैं।
Disha Patani First Look from Project K (Credit-@VyjayanthiFilms)
यह भी पढ़े- Nawazuddin Siddiqui ने 28 साल छोटी अवनीत कौर संग किया KISS, भड़के यूजर बोले- 'बेटी की उम्र..'
दिशा के माथे पर दिखी पुराने जमाने की बिंदी
प्रोजेक्ट के में दिशा पाटनी के इस नए लुक की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है, कई लोगों का मानना है कि फिल्म में दिशा का किरदार काफी अनोखा होने वाला है क्योंकि एक एक्शन फिल्म में माथे पर बिंदी लगाए उनका लुक काफी ट्रैडिशनल लग रहा है। अब एक एक्शन फिल्म में ट्रेडिशनल लुक में एक्ट्रेस का नजर आना काफी अनोखा लगता है।
दिशा के इस फर्स्ट लुक पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'काफी समय बाद शायद दिशा को एक अच्छा रोल ऑफर हुआ है, प्रोजेक्ट के में उन्हें देखने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'
बता दें कि नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही प्रोजेक्ट के को अगले साल 12 जनवरी 2023 को रिलीज किया जाना है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है।
