Ranbir Kapoor के बचाव में उतरीं Dipika Chikhlia, बोलीं- 'जो एनिमल बन सकता है, वो राम...'

Dipika Chikhlia on Ranbir Kapoor Casting: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के रोल में देखकर कई लोगों ने आलोचना की। अब दीपिका चिखलिया ने अभिनेता का सपोर्ट किया है।

Dipika Chikhlia on Ranbir Kapoor Casting: मशहूर निर्माता-निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह रिलीज किया गया। यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शक इसे बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। ट्रेलर रिलीज तो हुआ और साथ ही यह फिल्म काफी विवादित भी है। कुछ लोग इस महाकाव्य पर बनाई जा रही फिल्म से खुश हैं लेकिन उन्होंने रणबीर कपूर की भगवन राम बनाने पर आलोचना की। ऐसे में अब टीवी सीरियल 'रामायण' में सीता बनी दीपिका चिखलिया ने एक पॉडकास्ट में रणबीर की कास्टिंग को सपोर्ट किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' के ट्रेलर ने जीता Alia Bhatt का दिल, रणबीर कपूर की तारीफ में कही ये बात)

Dipika Chikhlia defends Ranbir Kapoor in Ramayana

आलोचना के बीच दीपिका चिखलिया ने रामायण में रणबीर कपूर के कास्टिंग का बचाव किया

दीपिका चिखलिया ने किया रणबीर कपूर का सपोर्ट

हिंदी रश पॉडकास्ट में दीपिका चिखलिया ने फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर खुलकर बात की। रणबीर कपूर ने 'एनिमल' जैसी फिल्म की है, जिसकी वजह से रामायण में उनकी कास्टिंग पर आलोचना हुई। ऐसे में अब दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एक एक्टर को अलग-अलग रोल करना होता है। उन्होंने कहा, 'वो एक्टर हैं। ऐसा नहीं है कि हम ऊपर से उतरे हैं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Spider-Man Brand New Day Box Office Day 1: टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया कोहराम, भारत में बनी हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर)

दीपिका ने कहा, 'एक एक्टर को अलग-अलग किरदार निभाना चाहिए और यह अच्छी बात है। जो 'बर्फी' कर सकता है, वो 'एनिमल' भी कर सकता है। जो एनिमल कर सकता है, वो 'राम' के किरदार को भी निभा सकता है। उनकी किस्मत अच्छी है कि उन्हें ऐसे रोल मिले। वो बहुत लकी हैं। वो हर किरदार को अच्छे से निभा रहे हैं।'

End of Feed