अमिताभ बच्चन-जया बच्चन ने नहीं बनने दिया श्वेता बच्चन को एक्ट्रेस? 27 साल पहले सामने आया था सच

सदी के सबसे बड़ी महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) हमेशा से ही एक्टिंग की दुनिया से दूर रही। श्वेता बच्चन को लोगों ने टीवी पर आने वाले चैट शोज पर तो जरूर देखा है लेकिन फिल्मों से वो हमेशा दूर ही रही हैं। लोगों का मानना है कि बिग बी और जया बच्चन की वजह से श्वेता बच्चन ने कभी फिल्में नहीं की है लेकिन सच्चाई इसके एकदम उलट है।

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने परिवार के वो पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 70 के दशक का ये एंग्री यंग मैन काम करते-करते कब सदी का महानायक बन गया पता ही नहीं चला। अमिताभ बच्चन के बाद उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाया है। जया, ऐश और अभिषेक को भी लोग बड़े कलाकारों में से एक मानते हैं लेकिन हर कोई इस बात से हैरान है कि एक्टर्स से भरे इस परिवार की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम क्यों नहीं आजमाया है? आइए आपको इसका जवाब देते हैं...

Shweta Bachchan Amitabh Bachchan Jaya Bachchan

कई लोग मानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन को एक्ट्रेस नहीं बनने दिया, जिस कारण वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही रही। ऐसे लोगों को बता दें कि लगभग 27 साल पहले जया बच्चन ने इसका खुलकर जवाब दिया थाट। जया बच्चन ने कहा था 'श्वेता ने कभी भी एक्टिंग में अपना इंट्रेस्ट नहीं दिखाया था। वो घर पर बहुत नौटंकी करती है लेकिन कैमरे के सामने नहीं आना चाहती है। वो अपने पिता की तरह ही बहुत ही इंट्रोवर्ट इंसान है। '

End of Feed