बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी ने फिल्म 'कॉकटेल' से अपनी पहचान बनाई। हालांकि, इससे पहले उन्हें इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से डेब्यू करने से मौका मिला था। हाल ही में डायना पेंटी का अपने कॉलेज के दिनों को याद करके याद छलका है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या बोला है।
Diana Penty
डायना पेंटी ने अब मुंबई में अपने कॉलेज के दिनों में लोकल ट्रेनों से यात्रा करते समय होने वाले असहज अनुभवों के बारे में खुलकर बात की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया भीड़ भरे डिब्बों में अक्सर उन्हें छेड़ा जाता था और कोहनी मारी जाती थी। ऐसी घटनाओं से वह डर जाती थीं। उन्होंने बताया कि उस समय वह बहुत पतली होने के कारण उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता था।
मैं बहुत शर्मीली लड़की थी
डायना ने कहा-"मुझे लगता है कि बॉम्बे की हर लड़की इस दौर से गुज़री है। कॉलेज, सेंट जेवियर्स जाने के लिए, मैं ट्रेन लेती थी - बायकुला से वीटी तक की सेंट्रल लाइन और फिर कॉलेज पैदल जाती थी। वहां छेड़खानी होती थी और लोग आपको कोहनी मारने की कोशिश करते थे। यह रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन गया था। मैं बहुत शर्मीली कम आत्मविश्वास वाली लड़की थी। यह मुझे डराता था। मुझमें कोहनी मारने का आत्मविश्वास नहीं था।"
इन फिल्मों में नजर आएंगी डायना पेंटी
डायना पेंटी फिलहाल डिटेक्टिव शेरदिल में नजर आ रही हैं, जो एक अनोखी मिस्ट्री-कॉमेडी है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, बोमन ईरानी, चंकी पांडे और बनिता संधू भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अब ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है। इसके बाद वह अमिताभ बच्चन द्वारा अभिनीत और निमरत कौर द्वारा अभिनीत एक कानूनी थ्रिलर सेक्शन 84 में नजर आएंगी। निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है।
