Dhurandhar The Revenge Teaser X Reaction: हमजा नहीं जसकीरत बन छाए रणवीर सिंह, टीजर देख लोग बोले- चूना लगा दिया...

Dhurandhar The Revenge X Reaction: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, लेकिन जहां रणवीर सिंह का अवतार दर्शकों को पसंद आ रहा है तो वहीं पूरे टीजर ने लोगों का पारा चढ़ा दिया है।

Dhurandhar The Revenge X Reaction: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तो तूफान मचाया ही था, साथ ही दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'धुरंधर' का सीक्वल यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' भी अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाने के लिए तैयार है। 'धुरंधर: द रिवेंज' का धाकड़ लुक जहां आज सुबह रिलीज हुआ तो वहीं टीजर भी यू-ट्यूब पर दस्तक दे चुका है। इस टीजर में रणवीर सिंह का नया अवतार देखने लायक रहा। लेकिन 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर देख दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर नजर आया। उन्होंने आदित्य धर पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने चूना लगा दिया है। 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है।

dhurandhar 2

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) के टीजर वीडियो में नजर आया कि हमजा ल्यारी पर राज करता है। रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी का राजा खुद हमजा बन जाता है। वह चौधरी असलम और मेजर इकबाल की नाक में दम करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ेगा। वहीं दूसरी ओर हमजा के अतीत की झलक भी टीजर वीडियो में नजर आई। जसकीरत के रूप में भी रणवीर सिंह का बेबाक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर देख एक यूजर ने लिखा, "यंग हमजा/जसकीरत वाला पार्ट धमाका करने वाला है। इस वक्त का हमजा/जसकीरत भी धमाल मचाने वाला है। पूरी मूवी ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "याचना नहीं अब रण होगा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह क्या एक्टर हो आप।"

End of Feed