Why was Aditya Dhar The Immortal Ashwatthama Shelved: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। बता दें कि इस मूवी को आदित्य धर (Aditya Dhar) ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की सक्सेस से आदित्य धर काफी खुश है। आदित्य धर की ये फिल्म आगे और भी कमाई करने वाली है। हालांकि धुरंधर से पहले आदित्य धर फिल्म द इमोर्टल अस्वसथामा पर काम कर रहे थे। लेकिन बाद में ये मूवी ठंडे बस्ते में चली गई। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि आदित्य धर फिल्म द इमोर्टल अस्वसथामा को क्यों नहीं बना पाए।
pic credit- instagram
क्यों ठंडे बस्ते में चली गई इमोर्टल अस्वसथामा
आदित्य धर की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। रणवीर सिंह की लीड रोल वाली इस फिल्म ने घरेलू मार्केट में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ये रणवीर की अब तक की सबसे बड़ी हिट बनने की राह पर है। अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेड़ी जैसे सितारों से सजी ये फिल्म सुपरहिट साबित हो रही है। उरी की कामयाबी के बाद आदित्य धर ने द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा अनाउंस की थी। विक्की कौशल को लीड में लेकर महाभारत के अश्वत्थामा पर भव्य मिथोलॉजिकल साइ-फाई बनाने का प्लान था लेकिन फिल्म का बजट इतना बढ़ता गया कि प्रोड्यूसर्स डर गए। विश्व स्तरीय VFX, इंटरनेशनल टीम और हॉलीवुड लेवल की टेक्नोलॉजी की वजह से खर्चा हाथ से निकल गया। इस वजह से आदित्य धर ये फिल्म नहीं बना पाए।
धुरंधर की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी से साथ फिल्म की कुल कमाई 207.25 करोड़ रुपये हो गई है। अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की कमाई के इन आंकड़ों को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि ये फिल्म जल्द ही 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।
