Dhurandhar: रणवीर सिंह स्टारर में सौम्या टंडन ने अपने एंट्री पर लगाई मुहर, बोलीं 'मेरे सारे सीन्स...'

Saumya Tandon in Dhurandhar: हाल ही में जूम से बात करते हुए 'भाभी जी घर पर हैं!' फेम सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने कन्फर्म करते हुए बताया कि वो रणवीर सिंह की 'धुरंधर' में अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। इस मूवी में सौय्मा के जितने भी सीन्स हैं वो बेहद दमदार हैं।

Saumya Tandon in Dhurandhar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) का ट्रेलर निर्माताओं ने 18 नवंबर के रिलीज कर दिया गया है। इस मूवी के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शक अभी भी तारीफ करने से थक नहीं रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में कई बड़े-बड़े को बड़े परदे पर धमाल मचाते हुए देखा जाएगा। हाल ही में जूम से बात करते हुए टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने बताया है कि वो रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं सौम्य टंडन ने इस दौरान अपने किरदार के बारे में भी खुलकर बात की है।

Saumya Tandon in Ranveer Singh's Dhurandhar

Pics Credit: Instagram

'धुरंधर' में नजर आएंगी सौम्या टंडन

जूम के बात करते हुए सौम्या टंडन ने कन्फर्म कर दिया है कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' में दिखाई देंगी। सौम्या टंडन ने कहा, 'मैंने 'धुरंधर' केवल अपने लिए की है। एक डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर रहे आदित्य धर के साथ मैं हमेशा से ही काम करना चाहती थी। मेरा रोल इस मूवी में छोटा है लेकिन यह एक ऐसा इंटेंस किरदार है, जिसे मैंने अदा किया है।' सौम्या ने आगे कहा, 'दर्शक मुझे जिंदादिल और जीवंत किरदारों में देखने के आदी हैं, इसलिए एकदम अलग होने वाला है।'

End of Feed