Rocky Was Offer to Rakesh Bedi: मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में राकेश बेदी अहम रोल निभा रहे हैं। हाल ही में राकेश बेदी ने अपने करियर से जुड़ीं कई चीजों के बारे में खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के बारे में अपनी दोस्ती को याद किया और कई ऐसी बातें बताई, जिनसे लोगों आज तक अनजान हैं। राकेश बेदी ने यह भी बताया कि 'रॉकी' मूवी उन्हें ऑफर हुई थी। तो चलिए जानते हैं आखिर राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने इस मूवी को करने से मना कर दिया था।
Pic Credit: IMDb
जानिए क्यों ठुकरा दी थी राकेश बेदी ने 'रॉकी'
एनडीटीवी से बात करते हुए राकेश बेदी ने कहा, 'संजय और मेरा दोस्ती काफी पुरानी है। मैं उन्हें उस दिन से जानता हूं जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था। मुझे संजय दत्त की डेब्यू मूवी 'रॉकी' में कास्ट किया गया था। यह मूवी मुझे ऑफर हुई थी।' राकेश बेदी बताया कि उन्होंने इसे रिजेक्ट क्यों कर दिया था। राकेश बेदी ने आगे कहा, 'मैं इस मूवी को इसलिए नहीं कर पाया क्योंकि उस समय मैं दूसरे प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। उस दिन से हम एक-दूसरे को जानते हैं। हमने बीच-बीच में कुछ फिल्मों में साथ काम भी किया है। इसलिए जब हम धुरंधर के लिए दोबारा मिले, तो हमारे पास बातचीत करने के लिए बहुत कुछ था।'
यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD 2: दीपिका पादुकोण की जगह हुई इस हसीना की एंट्री !! नाम जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैन्स
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में राकेश बेदी अहम रोल निभा रहे हैं। इस मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म को शानदार बताया है। पहले दिन यह मूवी 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल साबित हो सकती है।
