LIVE

Dhurandhar Movie Review in Hindi LIVE: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ओपनिंग डे पर काटेगी गदर, क्रिटिक्स भी दे रहे है शानदार रिव्यू

Dhurandhar Movie Review Release in Hindi, Akshaye Khanna, Ranveer Singh, Sanjay Dutt Flim Dhurandhar Box Office Live Updates in Hindi: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर आज थिएटर्स में एंट्री मार रही है। स्पाई थ्रिलर का ये तूफान रियल इवेंट्स से इंस्पायर्ड है, जहां एक्शन और बैकस्टेबिंग का कॉकटेल है। स्टार कास्ट कमाल की, बजट 280 करोड़ रुपये का है। ओपनिंग डे पर फिल्म डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी और उसके बाद वर्ड ऑफ माउथ से उड़ान भरेगी।

Dhurandhar Movie Review in Hindi LIVE: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ओपनिंग डे पर काटेगी गदर, क्रिटिक्स भी दे रहे है शानदार रिव्यू

Dhurandhar Movie Review in Hindi LIVE: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ओपनिंग डे पर काटेगी गदर, क्रिटिक्स भी दे रहे है शानदार रिव्यू

Dhurandhar Movie Review Release in Hindi (धुरंधर मूवी रिव्यु) Akshaye Khanna, Ranveer Singh, Sanjay Dutt Flim Dhurandhar Box Office Live Updates in Hindi:आज यानी 5 दिसंबर 2025 को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर धमाल मचाने थिएटर्स में उतर आई है और ये तो साफ दिख रहा कि बॉलीवुड का ये स्पाई एक्शन थ्रिलर साल का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज बनने को तैयार है। डायरेक्टर आदि धर (Aditya Dhar) ने उरी (Uri) के बाद फिर से रियल इवेंट्स को ट्विस्ट देकर कमाल करने वाले हैं। फिल्म के एक्शन सीक्वेंसेज तो दिल धक-धक कर देंगे, बैकस्टेबिंग और शेक्सपियरियन ट्विस्ट्स के साथ ये दो पार्ट्स वाली सागा है। फिल्म का दूसरा पार्ट 2 साल 2026 में आएगा।

फिल्म की कास्ट भी कमाल की है है। रणवीर सिंह ‘द रैथ ऑफ गॉड’ के रफ-टफ अवतार में, संजय दत्त (Sanjay Dutt) पाक पुलिस SP चौधरी असलम के नेगेटिव शेड में, अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) क्राइम लॉर्ड रहमान डाकैत, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ISI मेजर इकबाल, सारा अर्जुन (Sara Arjun) फीमेल लीड और राकेश बेदी (Rakesh Bedi) सपोर्टिंग में मसाला डालते हुए नजर आएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने एडवांस में ही 4 करोड़ पार कर लिए हैं, ट्रेड गुरु 15-20 करोड़ की ओपनिंग की भविष्यवाणी कर रहे हैं, जो रणवीर का पोस्ट-पैंडेमिक सबसे बड़ा ओपनर बनेगा। मेट्रो सिटीज में बुकिंग्स लीडिंग हैं, मास अपील से स्पॉट बुकिंग्स उछाल मारेंगी। फिल्म वायलेंस सीन टोन डाउन कर दिए गए, लेकिन इंटेंसिटी फुल ऑन है।

DEC 05, 2025 07:59 IST

Dhurandhar Movie Review in Hindi LIVE: 'धुरंधर' का पहला रिव्यू

DEC 05, 2025 05:54 IST

Dhurandhar Movie Review in Hindi LIVE: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बड़े पर्दे के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर दस्तक देने वाली है। अभी फिल्मी की कोई अधिकारिक ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
DEC 05, 2025 05:34 IST

Dhurandhar Movie Review in Hindi LIVE: फिल्म को मिले शानदार रिव्यू

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को काफी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। कोई इसे पवरफुल फिल्म बता रहा है, तो इसके एक्शन सीन्स की तारीफ करता नजर आ रहा है।
DEC 05, 2025 05:33 IST

Dhurandhar Movie Review in Hindi LIVE: पहले दिन होगी इतनी कमाई

अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 से 20 करोड़ रुपये कमा सकती है। लेकिन अभी ये आंकड़े अनुमानित हैं।
DEC 05, 2025 05:32 IST

Dhurandhar Movie Review in Hindi LIVE: फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), आर माधवन (R Madhavan), संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी अहम रोल में हैं।
DEC 05, 2025 05:31 IST

Dhurandhar Movie Review in Hindi LIVE: एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल

संजय दत्त और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज होने के पहले से ही काफी चर्चा में है। फिल्म धुरंधर की एडवांस बुकिंग भी शानदार रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से लगभग 4 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
DEC 05, 2025 05:28 IST

Dhurandhar Movie Review in Hindi LIVE: आज होगी रिलीज

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर लंबे इंतजार के बाद आज यानी 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के गाने से लेकर ट्रेलर तक को लोगों ने काफी पसंद किया था।