Hema at breach candy hospital Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की तबियत कुछ समय पहले ही काफी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। धर्मेंद्र की पत्नी और जानी-मानी अदाकारा हेमा मालिनी अपनी कार से पति को देखने के लिए पहुंची हैं। हेमा मालिनी की वीडियो टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लग गई है, जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। हेमा मालिनी से मीडिया ने बात करने की काफी कोशिश की लेकिन उन्होंने मीडिया को किसी भी तरह का बयान देने से इंकार कर दिया है। आप हेमा मालिनी का वायरल होता वीडियो नीचे देख सकते हैं:
Image Source: Hema Malini
फैंस में है चिंता का माहौल
अभिनेता धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं, जो 60's से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। सालों लम्बे करियर में धर्मेंद्र ने करोड़ों फैन बनाए हैं, जो उनकी तबियत खराब होने की खबर से परेशान हैं। धर्मेंद्र की तबियत खराब होने की खबर से सभी चिंतित हैं और उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों धर्मेंद्र को लेकर लगातार पोस्ट कर रहे हैं और देओल परिवार को मुश्किल की घड़ी में हिम्मत से काम लेने की सलाह दे रहे हैं।
वेंटिलेटर पर रखने की फैली अफवाह
इस वक्त मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर ये खबरें भी फैल रही हैं कि डॉक्टर्स ने धर्मेंद्र को वेंटिलेटर पर रखा है, जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा ही चिंतित हैं। हालांकि इस खबर में सच्चाई नहीं है क्योंकि सनी देओल की टीम ने वायरल हो रही इस खबर की पोल खोल दी है और बताया है कि लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सनी देओल की टीम ने मीडिया को बताया है कि धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर नहीं हैं और लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
