Dharmendra Health Condition: वेंटिलेटर सपोर्ट पर नहीं हैं धर्मेंद्र, बेटे सनी देओल की टीम ने जारी किया बयान

Dharmendra Health Condition: मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में धर्मेंद्र (Dharmendra) को भर्ती कराने के बाद ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि अभिनेता वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। ऐसे में अब सनी देओल (Sunny Deol) की टीम ने इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए इन्हें अफवाह बताया है।

Dharmendra Health Condition: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से धर्मेंद्र को हॉस्पिटल ले जाया गया। इस खबर के बाहर आने के बाद से ही धर्मेंद्र के फैन्स लगातार चिंतित हैं और उनके अच्छे स्वास्थ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर ज्यादा डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं। रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि धर्मेंद्र को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इन खबरों के वायरल होने के बाद अब धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम ने दिग्गज अभिनेता को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखने की खबरों को गलत बताया है।

Sunny Deol Team on Dharmendra Health Condition

धर्मेंद्र को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखने की खबरों को सनी पाजी की टीम ने दिया रिएक्शन

ईटाइम्स से बात करते हुए सनी देओल ने धर्मेंद्र को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे जाने की खबरों को 'अफवाह' करार दिया है। धर्मेंद्र को लेकर उन्होंने कहा, 'यह हमेशा की तरह केवल अफवाहें हैं। वो एकदम ठीक हैं। इस समय उन्हें निगरानी में रखा गया है। चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।' सनी देओल की टीम के इस बयान के बाद धर्मेंद्र के फैन्स की सांस में सांस आई है। फैन्स अभी भी लगातार अभिनेता से जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने में लगे हुए हैं।

End of Feed