Karan Deol की शादी में पहली पत्नी पर प्रकाश कौर पर लुटाया धर्मेंद्र ने प्यार, यूजर्स बोले- 'हेमा जी नहीं दिख रहीं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 21, 2023, 08:33 AM IST

Karan Deol and Drishya Acharya Wedding: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र हाल ही में अपने पोते करण देओल की शादी में जमकर डांस करते नजर आए हैं। अब करण की शादी का एक और फोटो सामने आया है, जिसमें धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ मिलकर करण और दृशा को आशिर्वाद दे रहे हैं।

Karan Deol and Drishya Acharya Wedding: करण देओल और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य ने 17 जून 2023 को शादी कर ली है। उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही नजर आए हैं। जिसके बाद 18 जून को बॉलीवुड सितारों और दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की गई थी, जिसमें आमिर खान-सलमान खान से लेकर कई बड़े सितारे नजर आए थे। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) अपने पोते करण देओल की शादी में जमकर डांस करते नजर आए हैं। अब करण की शादी का एक और फोटो सामने आया है, जिसमें धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ मिलकर करण और दृशा को आशिर्वाद दे रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हेमा मालिनी की खिल्ली उड़ा रहे हैं। आइए इस फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

Dharmendra First Wife Prakash Kaur

Dharmendra First Wife Prakash Kaur (Credit- Instagram)

End of Feed