Dhadak 2 Twitter Review: एडिंग के देख रो पड़े लोग, एक्स पर मिला ऐसा रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 1, 2025, 10:17 AM IST

Dhadak 2 Twitter Review: एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म धड़क 2 (Dhadak 2) आज रिलीज हो गई है। फिल्म धड़क 2 की रिलीज के बाद इसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं लोगों को ये फिल्म कैसी लगी।

Dhadak 2 Twitter Review: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की रोमांटिक फिल्म धड़क 2 (Dhadak 2) आज यानी 1 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म एडवांस बुकिंग में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म रिलीज होने के बाद भी इसको लेकर अभी बज नहीं नजर आ रहा है। फिल्म धड़क 2 को देखने के बाद लोग अब सोशल मीडिया पर रिव्यू शेयर करना शुरू कर चुके है। फिल्म फिल्म धड़क 2 पर मिल रहे रिव्यू मिले -जुले हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म धड़क 2 को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर क्या लिख रहे हैं।

Dhadak 2 Twitter Review

Image Source: Dhadak 2 Movie

'धड़क 2' को मिला ऐसा रिएक्शन

तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म धड़क 2 रिलीज होने के बाद से खबरों में है। फिल्म की कहानी को लेकर काफी चर्चा की जा रही है। लेकिन इस फिल्म को वो प्यार नहीं मिल रहा है जिसकी उम्मीद की जा रही थी। फिल्म धड़क 2 को देखने बाद लोग अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर रिएक्शन देते नजर आए। यूजर्स फिल्म धड़क 2 को फ्लॉप बताते दिखाई दिए। तो कई लोग इस फिल्म की तुलना अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की 'सैयारा' (Saiyaara) से करते नजर आए। फिल्म धड़क को अभी तक मिले-जुले रिएक्शन मिलते नजर आ रहे हैं।

End of Feed