Sanjay Dutt की Aakhri Sawaal देख गदगद हुईं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, तारीफ में कही ये बात

Delhi CM Rekha Gupta Tweet: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल कल रिलीज होने वाली है। इससे पहले ही दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मूवी देख ली है।

Delhi CM Rekha Gupta Tweet: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म आखिरी सवाल (Aakhri Sawaal) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। अब सभी लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच संजय दत्त की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें कई दिग्गज लोग शामिल हुए। इस लिस्ट में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का नाम शामिल है। फिल्म देखने के बाद उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि मेकर्स खुश हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-दिल्ली में होगी Sanjay Dutt की आखिरी सवाल की स्पेशल स्क्रीनिंग, कौन-कौन होगा शामिल?)

Sanjay Dutt film

सीएम रेखा गुप्ता ने आखिरी सवाल का किया रिव्यू (pic credit-twitter/instagram)

सीएम रेखा गुप्ता ने आखिरी सवाल का किया रिव्यू (pic credit-twitter)

सीएम रेखा गुप्ता ने आखिरी सवाल को लेकर कही ये बात

संजय दत्त की फिल्म आखरी सवाल 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले 13 मई को दिल्ली में इसका भव्य प्रीमियर रखा गया, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट और टीम के साथ फिल्म देखी और बाद में इसकी जमकर तारीफ की। फिल्म देखने के बाद रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा कि उन्हें 'आखरी सवाल' की टीम और कलाकारों के साथ यह खास फिल्म देखने का मौका मिला। उनके मुताबिक, यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल के प्रेरणादायक सफर, राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान, सेवा, संगठन और सांस्कृतिक जागरूकता को प्रभावशाली तरीके से दिखाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि फिल्म में देश के सामाजिक और वैचारिक जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं को गंभीरता से पेश किया गया है।

End of Feed