दीपिका पादुकोण-संदीप रेड्डी वांगा विवाद पर अजय देवगन का दो-टूक जवाब, बोले 'ईमानदार डायरेक्टर्स को...'

Ajay on Deepika VS Sandeep Controversy: पिछले कुछ दिनों से दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के बीच छिड़ा महायुद्ध खबरों में है। ऐसा बताया जा रहा है कि दीपिका ने मूवी साइन करते समय कुछ गाइडलाइन्स संदीप के सामने रखी थीं, जिनकी वजह से इनके रास्ते अलग हो गए। इस पूरे मसले पर अब अजय देवगन का बयान आया है...

Ajay on Deepika VS Sandeep Controversy: बॉलीवुड अभिनेता अपनी पत्नी काजोल की अपकमिंग फिल्म मां के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर मीडिया से मुखातिब हुए, जिस दौरान उन्होंने दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा की कंट्रोवर्सी पर खुलकर अपनी बात रखी। जब अजय से पूछा गया कि दीपिका के साथ से संदीप की स्पिरिट इसलिए निकल गई क्योंकि उन्होंने दिन में केवल 7-8 घंटे काम करने की बात रखी थी। इस बारे में अजय ने बात करते हुए कहा, 'जो भी ईमानदार फिल्मकार हैं, उन्हें किसी भी महिला की इस गुजारिश से परेशानी नहीं होगी। वैसे भी अब इंडस्ट्री बदल चुकी है और कलाकार 7-8 घंटे ही काम करते हैं। हालांकि ये हर व्यक्ति के मुताबिक अलग-अलग है लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे ही काम करते हैं।'

Ajay on Deepika VS Sandeep

अजय देवगन ने दीपिका पादुकोण का सपोर्ट करके साबित कर दिया है कि वो महिलाओं को काम में मिलने वाली सहूलियत के साथ हैं। अजय के बयान से साफ है कि वो बदलते समय के साथ इंडस्ट्री के बदलने की बात का सपोर्ट करते हैं। अजय देवगन 90 के दशक से ताल्लुक रखते हैं, जब एक कलाकार दिन में 3-4 शिफ्ट करता था लेकिन समय बदलने के साथ वो भी बदल गए हैं और एक दिन में एक ही मूवी शूट करते हैं।

End of Feed