दीपिका पादुकोण के साथ Kalki 2898 AD के मेकर्स ने की ओछी हरकत, फैंस का फूटा गुस्सा

Deepika Padukone name removed from Kalki 2898 AD end credits list: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ कल्कि 2898 एडी के मेकर्स ने खेल कर दिया है। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि दीपिका पादुकोण फिल्म कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से बाहर हो गई। इस बीच कल्कि 2898 एडी के मेकर्स ने दीपिका के फैंस को गुस्सा दिला दिया है।

Deepika Padukone name removed from Kalki 2898 AD end credits list: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि दीपिका पादुकोण फिल्म कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से बाहर हो गई। इस न्यूज ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। दीपिका ने कुछ शर्ते रखी थी, जिसे मेकर्स पूरा नहीं कर पाए। इस वजह से दीपिका मूवी से आउट हो गई। इस बीच फिल्म कल्कि 2898 एडी के मेकर्स ने कुछ ऐसा कर दिया है कि दीपिका पादुकोण के फैंस गुस्से में आ गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात...

deepika padukone

pic credit- deepika padukone instagram

कल्कि 2898 एडी के मेकर्स पर फूटा गुस्सा

दीपिका पादुकोण के फैंस बहुत निराश और गुस्से में हैं क्योंकि कल्कि 2898 एडी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए वर्जन में उनका नाम एंड क्रेडिट्स की लिस्ट से कथित तौर पर हटा दिया गया। है। एक फैन ने नोटिस किया कि फिल्म के ओटीटी वर्जन में दीपिका का नाम एंड क्रेडिट्स में नहीं है। फैन ने इसका वीडियो शेयर किया तो एक्स पर हलचल बढ़ दी है। दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में एक यूजर ने प्रोडक्शन कंपनी विजयन्ती फिल्म्स को ट्रोल करते हुए लिखा, 'सबसे घटिया प्रोडक्शन हाउस।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या नाम हटाने से फिल्म में उनका असर कम हो जाएगा? सच में?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत छोटी सोच है।' कुल मिलाकर दीपिका पादुकोण के फैंस का गुस्सा कल्कि 2898 एडी के मेकर्स पर फूट गया है। दीपिका का किरदार कल्कि 2898 AD में बहुत अहम था, लेकिन वो अब इसके दूसरे पार्ट में नहीं होंगी। प्रोड्यूसर्स ने आधिकारिक तौर पर उनकी कल्कि 2898 एडी 2 से बाहर होने की पुष्टि कर दी है।

End of Feed