Deepika Padukone On Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इस फिल्म की तारीफ दर्शक तो कर ही रहे हैं लेकिन कई बॉलीवुड और साउथ स्टार्स भी धुरंधर 2 के दीवाने हो गए हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और इस फिल्म के मेकर्स धुरंधर 2 की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ट्रोल हो रही हैं। दीपिका पादुकोण ने धुरंधर 2 की तारीफ में एक भी शब्द नहीं किया है और ये बात लोगों को हजम नहीं हुई। इस वजह से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर टारगेट कर रहे हैं, जिसका जवाब अब एक्ट्रेस ने दिया है। (ये भी पढ़ें:-Golmaal 5: Ajay Devgn स्टारर में नहीं होगा रोमांटिक एंगल, फ्रेंचाइजी ट्रेडिशन को तोड़ेंगे Rohit Shetty)
धुरंधर 2 (रणवीर सिंह), दीपिका पादकुोण (Photo Credit- instagram)
दीपिका पादुकोण ने दिया करारा जवाब
सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रही है, जिसमें सवाल उठाया गया है कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone ) ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ क्यों नहीं की? इस वायरलरील में सवाल उठाया गया कि “क्या उनकी चुप्पी कोई संदेश है या फिर लोग जरूरत से ज्यादा सोच रहे हैं?” इस सवाल का जवाब दीपिका पादुकोण ने अपने ही अंदाज में दिया है। दीपिका ने इस रील पर कमेंट किया है और सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दीपिका पादुकोण ने चंद शब्दों में ही सबकी बोलती बंद कर दी। दीपिका ने अपने ही अंदाज में लिखा, ''दूसरा वाला मेरे दोस्त... P.S.: मैंने इसे आप सबसे बहुत पहले ही देख लिया था. अब मजाक किसका है?'' बता दें कि दीपिका ट्रोलिंग पर बोलने से बचती हैं लेकिन इस बार दीपिका ने जवाब देकर फैंस को खुश कर दिया है। अब लोग दीपिका के सपोर्ट में कमेंट कर रहे हैं और ट्रोलर्स का मजाक उड़ा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: - Ramayana: Sushant Singh Rajput की AI फोटो हुई वायरल, तो बहन ने कहा, 'कोई भी मेरे भाई जैसा भगवान राम...')दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की फिल्म dhurandhar 2 पर जवाब दिया (Photo Credit- Instagram)
