Love and War में हुई Deepika Padukone की एंट्री!! मेकर्स की गलती से हो गया खुलासा

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इनसाइडर्स की मानें तो इसमें दीपिका पादुकोण की भी एंट्री हो चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लव एंड वॉर में दिखेंगी दीपिका पादुकोण
  • स्पेशल कैमियो करती हुई आएंगी नजर
  • संजय लीला भंसाली कर रहे हैं डायरेक्शन

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर लव एंड वॉर का अभी तक प्रमोशन भी शुरू नहीं हुआ है और उससे पहले ही दर्शकों के बीच में इस मूवी को लेकर उत्साह है। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई जा रही इस मूवी को बहुत बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, जिसे अगले साल तक रिलीज किया जाएगा। फिल्म लव एंड वॉर को लेकर यूं तो कई सारी स्टोरीज सामने आती रहती हैं लेकिन ताजा सोशल मीडिया बज के मुताबिक इसमें दीपिका पादुकोण की एंट्री हो चुकी है। असल में रेडइट पर इस वक्त एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण इस मूवी में स्पेशल कैमियो करती दिखाई देंगी, जिसका लोगों ने प्रूफ भी दिया है।

Love and  War में हुई Deepika Padukone की एंट्री!! मेकर्स की गलती से हो गया खुलासा

Love and War में हुई Deepika Padukone की एंट्री!! मेकर्स की गलती से हो गया खुलासा

Reddit पर वायरल हुआ Love and War को लेकर पोस्ट

रेडइट पर जो पोस्ट वायरल हुआ है, उसके अनुसार विक्कीपीडिया और आईएमडीबी पर मेकर्स ने कास्टिंग में दीपिका पादुकोण का नाम दिया हुआ है। इसका मतलब है कि वो इस मूवी का हिस्सा हैं। फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है के लिन जिस तरह से दोनों जगह दीपिका पादुकोण को क्रेडिट दिया गया है उससे ये साफ है कि एक्ट्रेस लव एंड वॉर में अहम रोल प्ले करती दिखेंगी।

End of Feed