दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह न्यूयॉर्क मनाने पहुंचे वैकेशन, 'धुरंधर' की सफलता के बाद यूं एंजॉय किया क्रिसमस

Deepika Padukone And Ranveer Singh Vacation In New York: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह 'धुरंधर' की अपार सफलता के बाद अब न्यूयॉर्क में पत्नी दीपिका पादुकोण संग वैकेशन का लुत्फ उठा रहे हैं। दोनों की हाल ही में तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वे क्रिसमस सेलिब्रेट करते दिखाई दिये।

Deepika Padukone And Ranveer Singh Vacation In New York: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म 'धुरंधर' से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। फिल्म अभी तक 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं वैश्विक स्तर पर भी रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' का जादू चालू है। वहीं इस फिल्म की अपार सफलता के बाद रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ वैकेशन मोड पर चले गए हैं। दरअसल, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) न्यूयॉर्क में वैकेशन एंजॉय करते नजर आए। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह क्रिसमस में फैंस के बीच दिखाई दिये।

ranveer singh deepika padukone

फोटो क्रेडिट- चेतना शारदा इंस्टाग्राम

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)की ये तस्वीरें एक फैन के सोशल मीडिया हैंडल से वायरल हुई है। फोटोज में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने फैंस के साथ पोज देते नजर आए। उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। जहां रणवीर सिंह ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिये। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फोटोज साझा करते हुए एक फैन ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "न्यूयॉर्क में इस हीरे जैसे इंसान रणवीर सिंह से मुलाकात हुई। क्या जबरदस्त सरप्राइज और यादगार पल था।"

End of Feed