दादा साहब फाल्के की बायोपिक पर राजमौली से खुश नहीं है पोता, कहा- "विद्या बालन को दादी का रोल दें"

दादा साहब फाल्के पर बायोपिक बनाई जाएगी। अफवाहों के अनुसार जूनियर एनटीआर इस बायोपिक में लीड रोल में नजर आएंगे। वही आमिर खान और राजकुमार हिरानी आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि वे फाल्के की बायोपिक के लिए 10 साल बाद फिर से साथ आएंगे। आइए जानते हैं कि इसे लेकर दादा साहब फाल्के के पोते चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसालकर ने क्या कहा।

भारतीय सिनेमा के संस्थापक दादा साहब फाल्के को जल्द ही सिनेमाई श्रद्धांजलि दी जाएगी। जल्द ही दादा साहब फाल्के पर बायोपिक बनाई जाएगी। 2023 में एसएस राजामौली ने मेड इन इंडिया की घोषणा की और अफवाहों के अनुसार जूनियर एनटीआर इस बायोपिक में लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में आमिर खान और राजकुमार हिरानी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि वे फाल्के की बायोपिक के लिए 10 साल बाद फिर से साथ आएंगे। दिग्गज पर दो बायोपिक के बीच, उनके पोते चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसालकर ने आमिर-हिरानी की तारीफ, लेकिन वो राजामौली से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बोला है।

Dadasaheb Phalke

Dadasaheb Phalke

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चंद्रशेखर ने फाल्के पर बायोपिक बनाने के लिए आरआरआर निर्देशक राजामौली पर अपनी निराशा व्यक्त की। पोते का मानना है कि बिना उनके परिवार को सूचित किए राजामौली ऐसा फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाहुबली निर्देशक ने बायोपिक के लिए उनसे कभी संपर्क नहीं किया। "मैं राजामौली के प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा सुन रहा हूं, लेकिन उन्होंने इसके लिए मुझसे कभी संपर्क नहीं किया। राजामौली की ओर से किसी ने मुझसे बात नहीं की। अगर कोई फाल्के जी पर फिल्म बना रहा है, तो कम से कम परिवार से बात तो करनी चाहिए। परिवार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, असली कहानियां हम ही जानते हैं।"

End of Feed