Daayra: डीसीपी अजूनी कोहली के रोल में ऐसी ढलीं Kareena Kapoor, मेघना गुलजार बोलीं- अपनी आंखों से अदा किया...

Meghna Gulzar On Kareena Kapoor Role In Daayra: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर फिल्म 'दायरा' में डीसीपी अजूनी कोहली का कैरेक्टर अदा करेंगी। उनकी एक्टिंग देख खुद मेघना गुलजार ने भी तारीफ की है।

Meghna Gulzar On Kareena Kapoor Role In Daayra: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' की रिलीज में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। 'दायरा' मूवी में करीना कपूर डीसीपी अजूनी कोहली का कैरेक्टर अदा करती दिखाई देंगी। ये फिल्म 18 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है तो वहीं इसे जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। 'दायरा' (Daayra) को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। लेकिन 'दायरा' की रिलीज से पहले करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फिल्म का बीटीएस वीडियो साझा किया। इस वीडियो में करीना कपूर ने बताया कि वह मूवी की स्क्रिप्ट पढ़कर हैरान थीं। वहीं मेघना गुलजार ने एक्ट्रेस की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra से सामने आया Kareena Kapoor का एक और धाकड़ लुक, DCP अजूनी कोहली बन दिखाया तेवर

Daayra में करीना कपूर के किरदार पर मेघना गुलजार ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'दायरा' की स्क्रिप्ट पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी

    'दायरा' (Daayra) की स्क्रिप्ट को लेकर करीना कपूर ने साहसिक बताया। एक्ट्रेस ने कहा, "दायरा' सही और गलत के बीच चलने वाली एक पतली सी रेखा है। मैं ये देख हैरान थी कि ये कितनी साहसिक स्क्रिप्ट है। तो अजूनी एक स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर है और उसे इस एनकाउंटर की पूरी जांच के लिए लाया गया है।" करीना कपूर ने मेघना गुलजार का नजरिया साझा करते हुए आगे कहा, "मेघना अजूनी के प्रति अपने नजरिये को लेकर बिल्कुल स्पष्ट थीं। ऐसा था कि मैं कुछ ऐसा करना चाहती हूं कि दर्शक इससे खुद को जोड़ सकें, जैसे-जैसे वो चीजें दिखाए, आप उनके साथ रहें।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बप्पा नेगेटिव लोगों को दूर रखें...'- Govinda संग अनबन के बीच बोलीं Sunita Ahuja, जल्द लेंगी अपना घर (Exc)

    End of Feed