Kriti Sanon on Cocktail 2's Story: होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) 19 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मूवी में कृति सेनॉन (Kriti Sanon), शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को अहम रोल में देखा जाएगा। कुछ दिनों पहले रिलीज किए गए फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला है। इस मूवी को देखने का क्रेज भी लोगों के अंदर साफ तौर पर नजर आ रहा है। ट्रेलर देखने के बाद लोगों को लग रहा था कि 'कॉकटेल 2' में 'थ्रीसम' और 'लेस्बियन स्टोरी' देखने को मिलेगी। इन अफवाहों पर अब कृति सेनॉन ने चुप्पी तोड़ दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: तकलीफदेह बीमारी से जूझ रहे हैं Sonu Nigam, कहा, 'MRI और CT करा रहा हूं...')
'कॉकटेल 2' की कहानी पर कृति सेनॉन का खुलासा (Pic Credit: Instagram)
'थ्रीसम' और 'लेस्बियन स्टोरी' पर कृति सेनॉन ने दिया रिएक्शन
'कॉकटेल 2' का प्रमोशन करते हुए कृति सेनॉन ने कहा, 'कोई लेस्बियन स्टोरी नहीं है।' रश्मिका मंदाना हंसते हुए बोली, 'लेकिन हमारे में वो केमिस्ट्री तो है।' कृति ने आगे कहा, 'तीन स्टेट के लोग हैं, गाइज रिलैक्स करो। ये एक इमोशनल फिल्म है, कोई फिजिकल थ्रीसम नहीं है।' रश्मिका ने कहा, 'फिल्म देखो गाइज, तुम्हें मजा आएगा।' इससे पहले मेकर्स भी इस तरह की अफवाहों की खारिज कर चुके हैं। खास बात यह है कि कृति सेनॉन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की तिकड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेकरार हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kalki 2898 AD 2: दीपिका पादुकोण का पत्ता साफ होते ही Alia Bhatt की हुई एंट्री, प्रभास संग बनेगी जोड़ी?)
इतने करोड़ में बनी है 'कॉकटेल 2'
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन की फिल्म 'कॉकटेल 2' को बनाने में मेकर्स ने 150 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। यह बॉलीवुड की सबसे महंगी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों में से एक एक है। 'कॉकटेल' साल 2012 में रिलीज हुई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर का सीक्वल है, जिसे होमी अदजानिया ने ही डायरेक्ट किया था। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।
