Cocktail 2: शाहिद कपूर-रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन स्टारर का पहला गाना 'जब तलक' इस दिन होगा रिलीज, जानें यहां

Cocktail 2's Song Jab Talak Release Date Out: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। कृति सेनन ने सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म के पहले गाने 'जब तलक' की रिलीज डेट को जारी कर दिया है।

Cocktail 2's Song Jab Talak Release Date Out: साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दर्शकों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस मूवी के गाने आज भी दर्शकों के बीच खूब सुने जाते हैं। लगभग 14 सालों के बाद निर्माता 'कॉकटेल' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की तिकड़ी को अहम रोल में देखा जाएगा। हाल ही में फिल्म की स्टारकास्ट ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'कॉकटेल 2' नए पोस्टर जारी किए हैं, जो फैन्स जो काफी पसंद भी आए हैं। अब बड़ी बात यह है कि 'कॉकटेल 2' का पहला गाना 'जब तलक' को रिलीज करने की तारीख का मेकर्स ने ऐलान कर दिया है।

Cocktail 2's Song Jab Talak Release Date Out

Pic Credit: Shahid Kapoor/ Instagram

इस दिन रिलीज होगा 'कॉकटेल 2' का 'जब तलक' गाना

कृति सेनन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'कॉकटेल 2' का पोस्टर शेयर किया। एक्ट्रेस ने लिखा, ' जब तलक गाना अगले बुधवार यानी 8 अप्रैल को रिलीज होगा। 'कॉकटेल 2' इस साल 19 जून को रिलीज होने जा रही है।' फैंस ने पोस्टर और गाने की तारीख देखने के बाद तुरंत प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक फैन ने लिखा, 'जब मैंने थिएटर में यह गाना सुना तो यह मुझे यह पसंद आया।' दूसरे फैन ने लिखा, 'अब और इंतजार नहीं कर सकता।' (इसे भी पढ़ें: Ramayana Teaser से क्यों गायब हैं 'हनुमान' सनी देओल? LEAK हुई इनसाइड डिटेल)

End of Feed