Cocktail 2: कृति सेनन-रश्मिका मंदाना के डांस ने याद दिलाई दीपिका-डायना की जोड़ी, तुम ही हो बंधु 2.o को टैग करने लगे लोग

Cocktail 2 Dance Video Viral: कृति सेनन और रश्मिका मंदाना को डांस करते देखकर फैंस का दिन बन गया। ये वीडियो ऐसी वायरल हो रही है कि लोग कॉकटेल 2 की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं रश्मिका और कृति सेनन के जबरदस्त डांस की ये वीडियो

Cocktail 2 Dance Video Viral: बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'थामा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म के अलावा, रश्मिका की झोली में एक और बड़ी फिल्म है। जिसकी शूटिंग इटली में चल रही है। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि शाहिद कपूर( Shahid Kapoor ) और कृति सेनन( Kriti Sanon) के साथ वाली 'कॉकटेल 2' है। जिसमें रश्मिका लीड रोल में है। कुछ दिन पहले फिल्म की शूटिंग से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। इसके बाद एक और वीडियो सामने आई है, जिसमें रश्मिका मंदाना और कृति सेनन डांस करती नजर आ रही है। इसे देखकर लोगों को दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की याद आ गई।

Cocktail 2 Dance Video Viral:

Image Source: Reddit

रेडिट पर एक यूजर ने रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की डांस करते हुए वीडियो शेयर की। यह वीडियो चुपके से बनाई हुई नजर आ रही है। वीडियो में उसी तरह का सेटअप नजर आ रहा है, जैसा कॉकटेल मूवी के गाने 'तुम ही हो बंधु' में नजर आया था। इस वीडियो को देखकर ऐसी ही वाइब नजर आ रही है। कृति सेनन ब्राउन स्कर्ट और टॉप में डांस कर रही है, दूसरी तरफ रश्मिका मँदाना ऑरेंज शॉर्ट ड्रेस में झूम रही है। दोनों मस्ती में डांस कर रहे हैं और आस-पास पार्टी का माहौल है। इस गाने को देखकर लोगों को दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की याद आ गई। इसी तरह दोनों एक्ट्रेस ने कॉकटेल मूवी में डांस किया था।

End of Feed