Cocktail 2 FIRST Review: छा गई शाहिद-कृति की जोड़ी, रश्मिका को हिंदी बोलने में हुई दिक्कत

Cocktail 2 FIRST Review: शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा 'कॉकटेल 2' लोगों को इम्प्रेस करने में सफल रही है। इस मूवी को लोगों ने बॉलीवुड की सुपरहिट रोमांटिक-कॉमेडी बताया है।

Cocktail 2 FIRST Review: शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) 19 जून को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इस मूवी को देखने का क्रेज दर्शकों के अंदर साफ तौर पर देखा जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि टिकट खिड़की पर भी यह मूवी शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराने में सफल रही है। सिनेमाघरों में रिलीज होने एक बाद 'कॉकटेल 2' को लेकर जो शुरुआती रिव्यूज सामने आ रहा हैं उनके मुताबिक इसे एक शानदार और विनर बताया जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का रिव्यू शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं 'कॉकटेल 2' दर्शकों को उम्मीदों पर खरा उतरी है या नहीं? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Sunny Kaushal और Sharvari के रास्ते हुए अलग, ब्रेकअप होने की वजह आई सामने)

Cocktail 2 First Review

जानिए कैसी है 'कॉकटेल 2'

जानिए कैसी है 'कॉकटेल 2'

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति से नॉन स्टारर आखिरकार थिएटर्स में रिलीज हो गई है। तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर 'कॉकटेल 2' को लेकर कहा कि यह दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरी है। लीड एक्टर्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने बताया कि इस मूवी के म्यूजिक भी कमाल है, बेहद खूबसूरत विजुअल्स हैं और कहानी व डायलॉग्स भी बहुत शानदार हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office Prediction Day 1: पहले दिन गदर मचाएगी शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, इतना होगा बिजनेस)

End of Feed