Salman Khan से मिलने CM एकनाथ शिंदे पहुंचे गैलेक्सी अपार्टमेंट, वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 16, 2024, 05:46 PM IST

Eknath Shinde Reached Galaxy Apartment: सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी। इस घटना के बाद से एक्टर के परिवार के लोग सदमे में है। सलमान से मिलने के लिए सीएम एकनाथ शिंदे उनके घर पहुंचे हैं। एकनाथ शिंदे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सलमान खान के घर पर हाल ही में 2 अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया था। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मिलते ही हमालावरों की तलाश शुरू कर दी थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने 15 टीमें बनाई थी। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हमलावरों से पूछताछ कर रही है। एक्टर से मिलने के लिए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे उनके घर पहुंचे। एकनाथ शिंदे की गाड़ी पुलिस काफिले के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दिखाई दी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।

End of Feed