Kangana Ranaut-Saurav Das Row: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। Gen Z को लेकर दिए गए उनके विवादित बयान के बाद शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है। कंगना और CJP के प्रवक्ता सौरव दास (Saurav Das) के बीच लगातार जुबानी जंग देखने को मिल रही है। पहले कंगना ने सौरव दास को 'यूजलेस' और 'बेरोजगार' बताया था। अब सौरव दास ने भी कंगना के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद की तुलना युवा ऋतिक रोशन से करते हुए ऐसी बात कह दी, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana Trailer: 1000 बार देखेंगे फिर भी नहीं भरेगा मन, श्रीराम बनकर हर फ्रेम में छाए रणबीर, यश ने किए रोंगटे खड़े)
सौरव दास ने मारा ताना (pic credit-instagram/twitter)
सौरव दास ने कंगना रनौत को मारा ताना
हाल ही में बरखा दत्त के शो Mojo Story में बातचीत के दौरान सौरव दास ने कहा कि उनके दोस्तों को भी हैरानी हुई कि कंगना ने उन्हें निशाना क्यों बनाया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "मेरे एक दोस्त ने कहा कि शायद कंगना मेरे पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि मैं थोड़ा-बहुत युवा ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं।" सौरव का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सौरव दास ने कहा कि वह पसर्नल अटैक के बजाय बातचीत में विश्वास रखते हैं। उनके मुताबिक, आज देश में बहस और संवाद कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को एक-दूसरे से मर्यादा के साथ बात करनी चाहिए और मतभेद होने पर भी सम्मान बनाए रखना चाहिए।
सौरव दास के ऋतिक रोशन वाले बयान को लोग कंगना और ऋतिक के पुराने विवाद से भी जोड़कर देख रहे हैं। साल 2016 में कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन को अपना "सिली एक्स" कहा था। इसके बाद दोनों के बीच लंबा विवाद चला, जो बॉलीवुड के सबसे चर्चित विवादों में से एक बन गया। इंटरव्यू के दौरान सौरव दास ने कंगना के हालिया 'Gen Z' वाले बयान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को युवाओं के बारे में बोलते समय अपने शब्दों का ध्यान रखना चाहिए। उनके मुताबिक, देश की नई पीढ़ी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। जब सौरव दास से पूछा गया कि अगर कंगना उन्हें कॉफी पर बुलाएं तो क्या वह जाएंगे, तो उन्होंने कहा कि उन्हें कंगना या भाजपा के किसी नेता से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उनका मानना है कि गाली-गलौज से बेहतर है कि लोग बैठकर बातचीत करें और अपने विचार रखें। वहीं, कंगना रनौत ने सौरव दास पर पलटवार करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि उन्होंने गूगल पर सौरव को सर्च किया और पता चला कि उनकी उम्र 28 साल है। कंगना ने कहा कि उनकी उम्र में वह दो नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं। उन्होंने खुद को एक्ट्रेस फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर बताते हुए कहा कि सांसद बनने के बाद उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। कंगना ने सौरव को "यूजलेस" और "बेरोजगार" बताते हुए कहा कि उन्हें पहले कोई हुनर सीखना चाहिए।
