छावा फेम विनीत कुमार सिंह के घर गूंजी किलकारी, फैंस ने दी बधाइयां

Vineet Kumar Singh welcomes Baby Boy: बॉलीवुड एक्टर विनीत कुमार सिंह के घर किलकारी गूंज उठी है। उनकी वाइफ रुचिरा सिंह ने बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद कपल के परिवार वाले खुशियां मना रहे हैं। वहीं फैंस भी विनीत कुमार और उनकी वाइफ रुचिरा सिंह को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

Vineet Kumar Singh welcomes Baby Boy: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विनीत कुमार सिंह पापा बन गए हैं। विनीत और उनकी वाइफ रुचिरा ने बेटे का स्वागत किया है। इस बात की जानकारी विनीत कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। इस खबर के सामने आने के बाद कपल के परिवार वाले खुशियां मना रहे हैं। वहीं फैंस भी विनीत कुमार और उनकी वाइफ रुचिरा सिंह को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे भी दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...

vineet kumar

image source-instagram

विनीत कुमार सिंह ने दी खुशखबरी

बॉलीवुड एक्टर विनीत कुमार सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इसके जरिए विनीत ने बताया है कि उनके घर किलकारी गूंज उठी है। विनीत ने लिखा, 'भगवान की बहुत बड़ी कृपा इस खूबसूरत दुनिया में आपका स्वागत है, नन्हा सिंह आ गया है और वह अभी से दिल और दूध की बोतलें चुरा रहा है। इस अनमोल नन्ही सी खुशी के लिए ईश्वर का शुक्रिया- रुचिरा और विनीत।' बता दें कि विनीत का ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस समेत कई सेलेब्स इसपर कमेंट कर विनीत और रुचिरा पर प्यार बरसा रहे हैं।

End of Feed