बॉलीवुड

Viineet Kumar Siingh ने पत्नी Ruchira Singh संग मैटरनिटी फोटोशूट शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी की घोषणा, पापा बनने वाले हैं 'छावा' के कवि

Viineet and wife Ruchira announce pregnancy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विनीत कुमार सिंह (Viineet Kumar Siingh) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से पत्नी रुचिरा सिंह (Ruchira Singh) संग मैटरनिटी शूट की पिक्स शेयर कर फैन्स को जल्द ही पेरेंट्स बनने की खुशखबरी जाहिर की है।

Image

Viineet Kumar Siingh and wife Ruchira Singh announce pregnancy

Viineet and wife Ruchira announce pregnancy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार विनीत कुमार सिंह (Viineet Kumar Siingh) ने कदम-कदम पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। हाल ही में विनीत कुमार सिंह ने सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, छावा और जाट जैसी फिल्मों में काम लोगों के खूब तारीफें लूटी हैं। प्रोफेशनल के साथ-साथ विनीत कुमार सिंह ने हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को भी बखूबी बैलेंस किया है। अब विनीत कुमार ने 1 मई के दिन अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए बताया कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। विनीत कुमार सिंह ने अपने पत्नी रुचिरा सिंह (Ruchira Singh) के साथ सोशल मीडिया पर शानदार मैटरनिटी शूट की पिक्स भी शेयर की हैं।

जल्द पेरेंट्स बनेंगे विनीत कुमार सिंह और पत्नी रुचिरा सिंह

विनीत कुमार सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर 1 मई के दिन पत्नी रुचिरा सिंह के जल्द पेरेंट्स बनने की खुशी फैन्स के साथ शेयर की। विनीत कुमार ने पत्नी रुचिरा के साथ मैटरनिटी शूट की कई पिक्स भी शेयर की हैं। इस कपल की हरकोई तारीफ कर रहा है। पोस्ट शेयर करते हुए विनीत ने कैप्शन में लिखा, 'न्यू लाइफ और ब्लेसिंग्स! इस यूनिवर्स में आपके प्यार के साथ... बच्चा जल्द ही आने वाला है!! नमस्ते, नन्हे!!! हम तुम्हारा स्वागत करने के लिए तैयार हैं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो विनीत कुमार सिंह इस साल दो फिल्में 'छावा' और 'जाट' में देखा गया है। दोनों ही फिल्मों में अपनी एक्टिंग से विनीत कुमार सिंह ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रहे हैं। 'जाट' मूवी जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमाने वाली हैं और 'छावा' ने लगभग 800 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article